Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सेनाओं ने मोरबी में तेज किया रेस्क्यू ऑपरेशन, शव खोजने को लगाए गए ड्रोन
    Top Story

    सेनाओं ने मोरबी में तेज किया रेस्क्यू ऑपरेशन, शव खोजने को लगाए गए ड्रोन

    - गोताखोरों के साथ भारतीय तटरक्षक बल की तीन टीमों को मोरबी में तैनात किया गया | तीन अस्पतालों में जीवित बचे लोगों के इलाज में सहायता कर रहे चार चिकित्सा कोर
    adminBy adminNovember 1, 2022Updated:November 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी में भारतीय सेना की टीमों ने दुर्घटना में बचे लोगों की खोज और बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया है। तीनों सेनाओं ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अपनी-अपनी टीमें तैनात की हैं। गोताखोरों, उपकरणों, नावों और अन्य सामग्रियों से युक्त भारतीय तटरक्षक की तीन टीमों को कल रात से ही मोरबी में तैनात किया गया है। मोरबी में खोज और बचाव अभियान में मदद के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज हादसे में घटना स्थल पर बचाव कार्यों में सेना के लगभग 300 जवान तैनात हैं। इंजीनियर स्टोर से लैस सेना की टुकड़ियां बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईएन, तटरक्षक बल की सहायता कर रही हैं। सेना की टीमें भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में नागरिक प्रशासन और पुलिस की सहायता कर रही हैं। भारतीय तटरक्षक बल, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ मौके पर तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर फिर से शुरू हुए बचाव अभियान में भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

    सैन्य प्रवक्ता के अनुसार ध्रांगधारा, जामनगर, भुज से सेना की नौ टुकड़ियां आईं हैं, जिनमें इंजीनियर टास्क फोर्स और मेडिकल डिटेचमेंट शामिल हैं। सेना की टुकड़ियों ने सबसे पहले भीड़ नियंत्रण और दुर्घटनास्थल से सिविल अस्पताल तक मार्ग की निकासी शुरू की। सेना के जवान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य अग्निशमन सेवा की नौकाओं के साथ खोज अभियान में सहायता कर रहे हैं। सरकारी सिविल अस्पताल, कृष्णा अस्पताल और आयुष अस्पताल में जीवित बचे लोगों के इलाज में चार चिकित्सा कोर लगे हैं।

    भारतीय सेना एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) के लिए नागरिक प्रशासन और अन्य सभी एजेंसियों की सहायता करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों की जान को बचाया जा सके। बचे हुए लोगों का इलाज किया जा सके और तलाशी अभियान के हिस्से के रूप में शेष शवों की खोजबीन की जा सके।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझुमरीतिलैया में बंगभाषी और राजस्थानी परिवारों ने भी मनाया छठ
    Next Article देश के अगले रक्षा सचिव होंगे आईएएस गिरिधर अरमाने, संभाला कार्यभार
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version