Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश के अगले रक्षा सचिव होंगे आईएएस गिरिधर अरमाने, संभाला कार्यभार
    Top Story

    देश के अगले रक्षा सचिव होंगे आईएएस गिरिधर अरमाने, संभाला कार्यभार

    - डिफेंस एक्सपो-2022 के दौरान रक्षा मंत्रालय में शामिल हुए थे अरमाने | डिफेंस सेक्रेटरी डॉ. अजय कुमार के रिटायर होने के बाद उनकी जगह ली
    adminBy adminNovember 1, 2022Updated:November 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश के 40वें रक्षा सचिव के रूप में आईएएएस गिरिधर अरमाने ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने डिफेंस सेक्रेटरी डॉ. अजय कुमार के रिटायर होने के बाद उनकी जगह ली। वह डिफेंस एक्सपो-2022 के दौरान विशेष कार्य अधिकारी के रूप में रक्षा मंत्रालय में शामिल हुए थे।

    केंद्र सरकार ने पिछले माह 19 अक्टूबर को कई विभागों के सचिवों में फेरबदल किया था, जिसके तहत अब नियुक्तियां शुरू हो चुकी हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरमाने को रक्षा विभाग में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में तैनात किया था। अरमाने ने एक मई, 2020 को सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले अरमाने कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वह 2012-14 के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं।

    अरमाने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक किया है और अर्थशास्त्र में परास्नातक भी हैं। देश के नए रक्षा सचिव अरमाने ने आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएफटी नई दिल्ली, टाटा प्रबंधन और प्रशिक्षण संस्थान पुणे के अलावा सिंगापुर और फ्रांस में वित्त और बैंक क्षेत्रों में प्रशिक्षण हासिल किया है। इसके अलावा अरमाने ने आंध्र प्रदेश सरकार में फील्ड और पॉलिसी स्तर के विभिन्न पदों पर भी काम किया है और उन्हें संगठनात्मक और वित्त मामलों में व्यापक अनुभव हासिल है।

    कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए रक्षा विभाग के सचिव डॉ. अजय कुमार की जगह कार्यभार संभाला है। वह आईआईटी कानपुर और मिनेसोटा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उन्हें मिनेसोटा विश्वविद्यालय ने अलग-अलग दो फैलोशिप से सम्मानित किया था। उन्होंने भारत के 39वें रक्षा सचिव के रूप में 23 अगस्त, 2019 को पदभार ग्रहण किया था।

    national latest news national news top hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेनाओं ने मोरबी में तेज किया रेस्क्यू ऑपरेशन, शव खोजने को लगाए गए ड्रोन
    Next Article टीम को पूरा भरोसा, आगामी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे केएल राहुल : राहुल द्रविड़
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version