Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एमएस धोनी ने भरा 17 करोड़ एडवांस टैक्स, सालाना आय 30 प्रतिशत बढ़ी
    Jharkhand Top News

    एमएस धोनी ने भरा 17 करोड़ एडवांस टैक्स, सालाना आय 30 प्रतिशत बढ़ी

    adminBy adminNovember 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भारतीय क्रिकट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के लाल महेंद्र सिंह धोनी राज्य के सबसे बड़े करदाता हैं। इस बात से कोई भी अंजान नहीं है। प्रदेश में टैक्स पे करने में एक बार फिर धोनी अव्वल रहे हैं। बीते वित्तीय वर्ष में धोनी ने 13 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा किया था, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में यह राशि 17 करोड़ है। क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद भी धोनी की आय में कमी नहीं, बल्कि खासा बढ़ोत्तरी हुई है। धोनी के पिछली बार के मुकाबले चार करोड़ रुपये अधिक एडवांस टैक्स जमा करने के आधार पर चालू वित्तीय वर्ष में धोनी की आय में 30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जा रहा है। क्रिकेट जगत में कदम रखने के बाद से अब तक धोनी राज्य के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हुए हैं। भारतीय टीम को टी-20 और एक दिवसीय का विश्व चैंपियन बना चुके धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल केवल आइपीएल ही खेलते हैं। 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। धोनी ड्रोनी (गरुड़ा एयरो स्पेस के साथ मिल कर ड्रोन का उत्पादन करेंगे), बाइक रेसिंग टीम, फुटबॉल फ्रेंचाइजी, खाता बुक मोबाइल एप एंड सॉफ्टवेयर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, फूड एंड बेवरेज कंपनी, स्पोर्ट्स फिट, स्पोर्ट्स मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट में अपना निवेश कर रहे हैं। बता दें कि वर्ष 2021-22 के लिए आयकर विभाग को बतौर एडवांस टैक्स 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि पिछले साल यानी वर्ष 2020-21 में यह रकम 30 करोड़ के आसपास थी। वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी। इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाया था।

    रामेश्वर उरांव का सुझाव- समाज सेवा के क्षेत्र में भी कुछ करना चाहिए
    राज्य के सबसे बड़े करदाता बनने पर महेंद्र सिंह धोनी को राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कुछ नसीहत दी है। पहले तो उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है और कहा है कि जो भी इनकम टैक्स आता है, उसमें राज्य सरकार का 41% हिस्सा होता है। इससे विकास के काम होते हैं। सभी बिजनेसमैन को भी समय पर अपनी आमदनी के हिसाब से टैक्स जमा करना चाहिए। किसी भी कारोबारी को अपनी आय को नहीं छुपाना चाहिए। वित्त मंत्री रामेश्वर राव ने महेंद्र सिंह धोनी से अपील की है कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी काम करना चाहिए। झारखंड के गरीब लोगों के बीच अपनी आमदनी से कुछ खर्च करना चाहिए। मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप लानी चाहिए। जो बच्चे पैसों के अभाव में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उनकी आर्थिक सहायता करनी चाहिए। गरीब छात्रों को ढूंढ़ना चाहिए, उनका भविष्य संवारना चाहिए।

    annual income increased by 30 percent jharkhand latest news jharkhand news MS Dhoni paid 17 crore advance tax ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा पुलिस पर पथराव मामले में 300 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
    Next Article सरयू राय की अपील: भ्रष्टाचारियों के फैलाये भ्रम जाल में न फंसे मीडिया
    admin

      Related Posts

      स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में

      August 6, 2025

      झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर

      August 6, 2025

      झारखंड के 11 जिलों में सात को भारी बारिश की आशंका

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version