Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महामारी, युद्ध के बीच दुनिया में अवसर घटे, भारत की क्षमता साबित करने का मौका : मोदी
    Breaking News

    महामारी, युद्ध के बीच दुनिया में अवसर घटे, भारत की क्षमता साबित करने का मौका : मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रोजगार मेला के तहत 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। मोदी कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री अलग-अलग राज्यों से जुड़े। गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर यह प्रोग्राम देशभर के 45 शहरों में हुआ। इस मौके पर मोदी ने कहा कि महामारी और युद्ध के बीच दुनिया भर के युवाओं के सामने नये अवसरों का संकट है। ऐसे समय में इकोनॉमिस्ट और एक्सपर्ट्स कहते हैं कि भारत के पास आर्थिक क्षमता प्रदर्शित करने और नये अवसरों को बढ़ावा देने का सुनहरा मौका है। भारत आज सर्विस एक्सपोर्ट के मामले में विश्व की एक बड़ी शक्ति बन गया है। अब एक्सपर्ट भरोसा जता रहे हैं कि भारत विश्व का मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस भी बनेगा। रोजगार मेला दिखाता है,

    सरकार किस तरह काम कर रही
    पीएम ने कहा कि आज का ये विशाल रोजगार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आये, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मोदी ने कहा कि इस ड्राइव के जरिये अगले साल तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का टारगेट है। आपको यह नयी जिम्मेदारी एक खास दौर में मिल रही है। देश अमृत काल में प्रवेश कर गया है। हम नागरिकों ने इस समय में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को प्राप्त करने के लिए आप देश के सारथी बनने जा रहे हैं।
    युवाओं के लिए आॅनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स : इस मौके पर ‘प्रधानमंत्री कर्मयोगी भारत’ मॉड्यूल भी शुरू किया गया। इस मॉड्यूल के तहत सरकारी विभागों में सभी नये नियुक्तियों के लिए एक आॅनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स होगा। ‘कर्मयोगी भारत’ टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में कई आॅनलाइन कोर्स हैं, इससे अपस्किलिंग में काफी मदद मिलेगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल नैतिकता और अखंडता, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ शामिल होंगे, जो उन्हें नीतियों और नयी भूमिकाओं को निभाने में मदद करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदित्य ठाकरे आज पटना में तेजस्वी यादव से करेंगे मुलाकात
    Next Article हेमंत के 1932 की काट : भाजपा का ‘बाबूलाल’!
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version