Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने भारत छोड़ा, यूके हुए रवाना
    देश

    सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने भारत छोड़ा, यूके हुए रवाना

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ । पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने शुक्रवार को भारत छोड़ दिया। वह चंडीगढ़ हवाई अड्डे से यूके के लिए रवाना हुए हैं। मूसेवाला के माता-पिता की वापसी कब होगीए इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कुछ दिन पहले पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर देश छोड़ने का ऐलान किया था। मूसेवाला के पिता के इस कदम से पंजाब पुलिस की कार्रवाई फिर से विवादों में आ गई है। 29 मई को मानसा के एक गांव में सिद्धू मूसेवाला की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली थी। इस मामले में पुलिस 25 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है। विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ को पंजाब लाने की तैयारियां भी चल रही हैं।

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर बेटे को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं। दो महीने पहले गैंगस्टर टीनू के पुलिस कस्टडी से भाग जाने के बाद बलकौर सिंह ने कहा था कि उनका हौसला टूटता जा रहा है। जिसके बाद बलकौर सिंह ने घोषणा भी कर दी थी कि वह सरकार को एक महीने का समय देते हैं। अगर उनके बेटे को इंसाफ मिल गया तो ठीक, अन्यथा वह अपने बेटे की शिकायत वापस लेकर विदेश चले जाएंगे। बलकौर सिंह शुक्रवार सुबह पत्नी समेत चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां कागजी कार्यवाही की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह यूके के लिए रवाना हो गए। विदेश जाने को लेकर बलकौर सिंह ने तो कुछ नहीं कहा, अलबत्ता मूसेवाला के प्रशंसकों ने कहा है कि 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर फैंस की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें भाग लेने के लिए बलकौर सिंह और चरण कौर इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी की पूछताछ पर हेमंत सोरेन: हमें चोर-उचक्का जैसा समझा, अंग्रेजों की तरह इन्हें भी झारखंड से भगायेंगे
    Next Article झारखंड में जारी सियासी शो के विविध रंग : क्लाइमेक्स अभी बाकी है
    azad sipahi

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version