Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»अब तक राज्य विरोधी लोगों ने किया शासन: हेमंत सोरेन
    झारखंड

    अब तक राज्य विरोधी लोगों ने किया शासन: हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 13, 2022Updated:November 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • मुख्यमंत्री ने सरायकेला में विपक्ष पर साधा निशाना

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची/सरायकेला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य के वीर सपूतों ने जो सपने देखे थे, वे चूर-चूर हो गये। भाजपा का नाम लिये बगैरउन्होंने कहा कि अब तक उन लोगों ने शासन किया, जो इस राज्य के घोर विरोधी थे। तब भला वे इस राज्य की भलाई कैसे कर पाते। उन्होंने कहा कि राज्य बनने का भी लंबा इतिहास है। जब दिशो गुरु जी ने इस राज्य को बनाने का संकल्प लिया, ये विरोधी लोग मजाक उड़ाते थे। कहते थे कि यहां का मूलवासी-आदिवासी क्या राज्य ले सकता है? ये लोग तो हड़िया- दारू पीकर के पेड़ के नीचे पड़ा रहेगा। लेकिन एक संकल्प के साथ गुरु जी और अनगिनत लोगों ने इस राज्य की अलग पहचान बनायी। जब पहचान बनी, तो आज पहचान को और चार चांद लगाया गया। इसे मजबूती देने के लिए 1932 खतियान और सरना धर्म कोड पर भी हम लोगों ने मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री शनिवार को सरायकेला खरसावां में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।
    विपक्षी साथ देने की जगह धरना-प्रदर्शन कर रहे : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अपने विपक्षियों से हमने कहा था कि थोड़ा तो साथ दो, आज केंद्र में तुम्हारी सरकार है। स्थानीयता और ओबीसी आरक्षण के मामले कोे नौवीं अनुसूची में केंद्र को भेजा है। केंद्र से इसे मुहर लगवाओ। जल्द से जल्द दोनों कानून राज्य में लागू हों। लेकिन ये लोग यहां धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। एन-केन प्रकारेण सरकार पर झूठा आरोप लगा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हंै। हमने कह दिया है कि आने वाली इस राजनीतिक लड़ाई में इस राज्य का बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और नौजवान बेरोजगार युवा आपको जवाब देगा। जिनको वर्षों तक आपने उसका अधिकार नहीं दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि कोई मुद्दा उनके पास अब बचा नहीं है। इसलिए वे सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विकास के कामों को रोकना चाहते हंै। सरकार ने राज्य के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है। यहां के मूलवासियों-आदिवासियों को सशक्त पहचान देने के लिए 1932 का खतियान और सरना धर्म कोड को लागू किया गया है। पेज तीन भी देखें

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनन्या पांडे ने खास अंदाज में दी शाहरुख के लाडले को जन्मदिन की बधाई
    Next Article HIMACHAL ELECTION : ऊना जिला में महिलाओं की बंपर वोटिंग
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version