Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री शाह की जनसभा कल, तैयार हो रहा है 60 फीट चौड़ा मंच
    Top Story

    कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री शाह की जनसभा कल, तैयार हो रहा है 60 फीट चौड़ा मंच

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता । कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा कल (बुधवार) को होनी है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया है की धर्मतल्ला में केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा के लिए 60 फीट चौड़ा त्रिस्तरीय मंच तैयार किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री निरंजन ज्योति होंगी। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था हो रही है ताकि परिंदा भी पर न मार सके। मंच पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी होंगे। इस मंच से थोड़ी दूरी पर बंगाल भाजपा के बड़े नेता होंगे। उनके लिए 35 फीट की एक अलग जगह बनाई गई है। इस मंच पर उन लोगों को बैठाया जाएगा जो वाकई में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना के हकदार हैं, लेकिन उन्हें राज्य सरकार की ओर से शामिल नहीं किया गया है।

    इस बीच अमित शाह की सुरक्षा में तैनात रहने वाले केंद्रीय बलों के जवान दो दिन पहले ही कोलकाता पहुंच चुके हैं। पुलिस के साथ तालमेल कर आसपास की इमारतों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की जा रही है। इसमें कोलकाता पुलिस के भी दक्ष जवानों को लगाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना का फंड बकाया होने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया था। उसी के खिलाफ भाजपा की यह जनसभा होने जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कोलकाता पुलिस ने जनसभा को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। कलकत्ता हाई कोर्ट की तीखी फटकार के बाद जनसभा करने की अनुमति दी गई है।

    आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने केवल अपने कार्यकर्ताओं का नाम मनरेगा की सूची में शामिल किया है। उनमें से भी जहां 10 लोग काम करते हैं वहां 20 लोगों की सूची बनाकर केंद्रीय फंड का दुरुपयोग किया गया है। जनसभा में इन मुद्दों की गूंज हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंस्कृति मंत्री भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में
    Next Article हाई कोर्ट ने विधि पोर्टल पर राज्य सरकार से मांगी अपटूडेट स्टेटस रिपोर्ट
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

      June 30, 2025

      जनजातीय समाज ने हूल के जरिए उठाई थी आवाज : सुशील

      June 30, 2025

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के महान सेनानियों को किया नमन

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version