Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान के कार्यवाहक गृहमंत्री ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं कोर्ट के दुलारे, जेल में मिल रही शाही सुविधाएं
    विदेश

    पाकिस्तान के कार्यवाहक गृहमंत्री ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं कोर्ट के दुलारे, जेल में मिल रही शाही सुविधाएं

    adminBy adminNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कोर्ट का दुलारा बताते हुए कहा कि जेल में शाही सुविधा मिल रही है। गृहमंत्री ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री को इमरान खान को जो सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं वह किसी दूसरे सामान्य कैदी, यहां तक कि जेल में बंद रहे दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री को भी नहीं दी गई हैं। इमरान को मिली सुविधाओं की एक सामान्य नागरिक कल्पना भी नहीं कर सकता।

    सरफराज ने कहा कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि इमरान अदालत के लाडले हैं। साइफर (गोपनीय राजनयिक केबल) लीक मामले में गिरफ्तार होने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 71 वर्षीय चेयरमैन रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में बंद हैं।पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने नेशनल अकाउंटेबलिटी ब्यूरो (एनएबी) को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में इमरान से जेल के भीतर और चार दिन पूछताछ करने की अनुमति दे दी। न्यायाधीश मुहम्मद बशीर ने गुरुवार को अदियाला जेल में सुनवाई की। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान के दावे के विरुद्ध शीर्ष जांच एजेंसी ने दावा किया है कि गोपनीय राजनयिक केबल (साइफर) को कभी अवर्गीकृत (डिक्लासीफाइड) नहीं किया गया। इमरान पर मार्च 2022 में एक आम सभा में इसे सार्वजनिक करने का आरोप है।जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान को इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को राहत दे दी। तीसरी और वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी के साथ निकाह को गैर इस्लामिक कहते हुए दी गई चुनौती को कोर्ट ने खारिज कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी मदद : मुख्यमंत्री
    Next Article यूक्रेन ने क्रीमिया पर किया बड़ा ड्रोन हमला, रूसी गवर्नर का दावा- दर्जनों ड्रोन मार गिराए गए
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version