Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लाल रंग देखकर भड़कते हैं अशोक गहलोत: अमित शाह
    Breaking News

    लाल रंग देखकर भड़कते हैं अशोक गहलोत: अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री ने कुचामन में की सभा
    राजस्थान में सरकार बनने पर एक भी पेपरलीक न होने का दिया भरोसा

    नागौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कुचामन में नावां सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि अभी मैं आ रहा था तो एयरपोर्ट पर कुछ कम्युनिस्ट मित्र मिल गए, उन्होंने कहा कि हम राजस्थान नहीं जा सकते। मैंने पूछा- क्यों? तो उन्होंने कहा कि हमारे झंडे का कलर लाल है, लाल कलर देखकर ही गहलोत साहब भड़क जाते हैं। कुछ भी लाल हो, गहलोतजी को लाल डायरी ही नजर आती है। शाह ने कहा कि सबसे भ्रष्ट सरकार यदि कोई है तो वह राजस्थान की गहलोत सरकार है। यहां के बाद केन्द्रीय मंत्री शाह मकराना और परबतसर में भी सभा को संबोधित करेंगे।

    केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि गहलोत सरकार ने पेपर लीक करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आरपीएससी का हर पेपर लीक हुआ। हर साल यहां तीन पेपर लीक हुए। चार साल में 14 से ज्यादा पेपर लीक हो गए और लाखों युवाओं के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। पेपर लीक करके आप कांग्रेस के चट्टे-बट्टों को रोजगार देते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गहलोत को कांग्रेस में उनके साथी जादूगर कहते हैं। इस जादू से ही उन्होंने राजस्थान में बिजली गुम कर दी और लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। रोजगार गुम कर दिए।

    शाह ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कानून व्यवस्था गहलोत सरकार ने खत्म कर दी। उदयपुर में कन्हैयालाल तेली की सर काटकर हत्या कर दी गई, लेकिन गहलोत सरकार ने कुछ नहीं किया और रामनवमी व महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगा दिया। कोटा में पीएफआई वाले खुलेआम रैली निकाल रहे थे। भला हो मोदी का, जो पीएफआई वालों को जेल के अंदर डाल दिया।

    उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए कलेजा चाहिए, ये कांग्रेस के लोगों के बस की बात नहीं थी। जब 370 हटी तो राहुल गांधी संसद में कहते थे कि मत हटाओ, खून की नदियां बह जाएगी। ये मोदी का शासन है, एक कंकड़ भी चलाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपनी जरूरत पूरी करने के लिए मौजूदा इंसास राइफल को ही अपग्रेड करेगी सेना
    Next Article गरीबों पर खर्च करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं: प्रियंका गांधी
    azad sipahi

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version