Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा में देश सेवा सर्वोपरि : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा में देश सेवा सर्वोपरि : बाबूलाल मरांडी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गिरिडीह में जिला के पंचायत समिति सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मरांडी ने पार्टी के इतिहास विकास, संकल्प, प्रतिबद्धता जैसे आयामों पर विस्तार से चर्चा की।

    मरांडी ने कहा कि भारत को इसके प्राचीन संस्कृति, गौरवशाली अतीत को पुनः प्रतिस्थापित कर देश को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के साथ जनसंघ और फिर भाजपा की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा में पार्टी की राजनीति के केंद्र में राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पंच निष्ठाओं में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, लोकतंत्र,गांधीवादी समाजवाद,सर्व धर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति समाहित है।उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन के साथ हमारा संकल्प अंत्योदय है। विश्व बंधुत्व के भाव से भारत विश्व के कल्याण के लिए समर्पित है।

    मरांडी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। हमने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। स्वतंत्र भारत में राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पहला बलिदान पार्टी के प्रेरणा पुरुष और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हुआ। दो विधान, दो निशान, दो प्रधान के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए डॉ मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में अपनी गिरफ्तारी दी जहां जेल में एक षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि भले ही उस वक्त हमारा जनाधार बड़ा नहीं था लेकिन हमारा संकल्प भारत की जन भावनाओं के अनुरूप था। राष्ट्र सेवा के प्रति हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता मजबूत थी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल में जनसंघ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी पहचान तक मिटा दी। तुष्टिकरण की राजनीति ने देश का बड़ा नुकसान किया है। देश का विभाजन भी कांग्रेस की तुष्टिकरण का ही परिणाम था। भाजपा ने अपने मौलिक चिंतन में तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सर्वपंथ समभाव को अपनाया है। आज भी भाजपा की चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की योजनाओं के क्रियान्वयन में धर्म पंथ के आधार पर कोई भेद भाव नहीं किए जा रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी ने साहिबगंज एसपी नौशाद आलम से की पूछताछ
    Next Article (अपडेट)सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू आपरेशन : मुख्यमंत्री धामी पहुंचे सिलक्यारा, सुरंग के अंदर ड्रिलिंग और पाइप पुश करने का कार्य पूरा
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत

      May 10, 2025

      डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार

      May 10, 2025

      अब हर आतंकी हमला ‘युद्ध’ माना जाएगा, भारत ने दी सख्त चेतावनी

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर सहमत
      • डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार
      • मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की
      • अब हर आतंकी हमला ‘युद्ध’ माना जाएगा, भारत ने दी सख्त चेतावनी
      • जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version