Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इडी ने साहिबगंज एसपी नौशाद आलम से की पूछताछ
    Jharkhand Top News

    इडी ने साहिबगंज एसपी नौशाद आलम से की पूछताछ

    adminBy adminNovember 28, 2023Updated:November 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अवैध खनन मामले में भेजा था समन
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। साहिबगंज एसपी नौशाद आलम मंगलवार को रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। उनपर अवैध खनन के गवाह विजय हांसदा को भड़काने का आरोप है। इडी अधिकारियों ने उनसे लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक उनसे विजय हांसदा को किसके कहने पर ङड़काया। अवैध खनन के बारे में उनके पास क्या जानकारी है। समेत इस मामले से जुड़े कई सवाल पूछे गये। नौशाद ने कुछ सवालों का साफ-साफ जवाब दिया, जबकि कुछ सवालों को टाल गये।
    गौरतलब है कि नौशाद आलम पर इडी के गवाह विजय हांसदा पर दबाव बनाने का आरोप है। इडी ने 10 नवंबर को समन जारी कर 22 नवंबर को तलब किया था। उस दिन नौशाद आलम उपस्थित नहीं हुए और इडी को पत्र भेज कर वक्त मांगा था। उन्होंने इडी से दूसरी तारीख देने की मांग की थी। इसबीच उन्होंने मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय से सुझाव भी मांगा था। इडी ने दोबारा समन जारी कर 28 नवंबर को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। वह मंगलवार की सुबह इडी कार्यालय पहुंचे। नौशाद आलम पर अवैध खनन मामले में इडी के गवाह विजय हंसादा पर दबाव बनाने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक जिस प्रकार जेल में बंद कारोबारी अमित अग्रवाल ने अधिवक्ता राजीव कुमार को फंसाने की साजिश रची थी उसी प्रकार नौशाद आलम ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को फंसाने के लिए इडी के गवाह रहे विजय हांसदा की मदद की थी। साथ ही उनपर पंकज मिश्रा बनाम विजय हांसदा मामले में उसे दिल्ली आने-जाने के लिए टिकट की व्यवस्था कराने का भी आरोप है। इडी के जांच के दौरान पाया था कि विजय हांसदा को सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में अपना पक्ष रखने के लिए दिल्ली जाना था। सूत्रों के मुताबिक नौशाद आलम अपने साथ कुछ कागजात भी लेकर अयो थे, जो इडी अधिकारियों को दिखाया। हालांकि ये कागजात क्या थे, इसकी अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पायी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये अवैध खनन से जुड़े मामले और नौशाद के अपनी संपत्ति से संबधित कागजात थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर सीधा निशाना
    Next Article जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा में देश सेवा सर्वोपरि : बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025

      मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      • मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version