Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेतृत्व में काम करने वाली सरकार बनाएं : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेतृत्व में काम करने वाली सरकार बनाएं : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची/छत्तीसगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के पक्ष में बहिगांव और मुरवेल में जनसभाओं को संबोधित किया। मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप केवल प्रत्याशी नहीं चुनने जा रहे, बल्कि एक सरकार चुनने जा रहे। इसलिए पूरी सावधानी के साथ ठोक बजाकर आप सरकार बनाएं।

    उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार की गर्त में डूबा दिया। कांग्रेस पार्टी का यह पुराना इतिहास है। कांग्रेस की सरकार को जनता को सेवा से कुछ भी लेना देना नही।कांग्रेस की सरकार कमाने के लिए होती है जबकि भाजपा की सरकार काम करने के लिए बनती है।

    उन्होंने कहा कि जनता में जब अवसर दिया तो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने राज्य को घोटाले का राज्य बना दिया। अब तो महादेव ऐप घोटाले में यह साफ हो गया कि घोटाले के तार दुबई से भी जुड़े हैं।

    उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को आजाद भारत में सर्वाधिक सम्मान भाजपा की सरकारों ने दिया है। अटल की सरकार ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए। नरेन्द्र मोदी सरकार में आठ आदिवासी समाज के मंत्री है जो एक रिकॉर्ड है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया गया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किए। गैस सिलेंडर देकर गरीब माताओं बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई। इज्जत घर बनाकर सूर्योदय से सूर्यास्त की चिंता दूर की। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, 5 किलो मुफ्त अनाज योजना, जनधन योजना से गरीबों को जोड़ा। उन्होंने जनता से छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने के लिए कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में सीसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या
    Next Article छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव के दिन झारखंड के कामगारों को भी मिलेगा अवकाश
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version