अररिया। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर दिये गये बयान का भाजयुमो ने कड़ी निन्दा की है।भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने इसे देश के मातृ शक्ति को अपमानित करने व शर्म को भी शर्मिंदा करने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है कि हमारे पास नीतीश कुमार जैसा मुख्यमंत्री है।जिसने ऐसा निंदनीय और अमर्यादित,अस्वीकार्य बयान दिया।सीएम ने देश की महिला ही नहीं हरेक बिहारियों का अपमान किया है। बिहार विधान मंडल में महिला पुरुष के संबंधों पर घृणित और निकृष्ट शब्दों में पोस्टमार्टम करके नीतीश कुमार ने अपना चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया।

मुख्यमंत्री के सुर सुर मिलाते हुए बयान को सेक्स एजुकेशन बताने वाले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं के प्रति अपनी घटिया सोच का साक्ष्य दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा की बयान पर माफी से काम नही चलेगा चाचा भतीजा शासन में रहने लायक नही तुरंत इस्तीफा दें।विधानसभा अध्यक्ष कार्रवाई करें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version