Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों की तेजी पिछले कारोबारी दिन भी बनी रही। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। हालांकि यूरोपीय बाजार पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजारों में आज तेजी का माहौल बना हुआ है।

    बॉन्ड यील्ड की दरों में आई कमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से मिले सकारात्मक संकेतों की वजह से पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,358.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 184.09 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,478.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज अभी तक के कारोबार में 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,083.63 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजारों के विपरीत पिछले सत्र के दौरान यूरोपीय बाजार लगातार दबाव में काम करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स से 0.39 प्रतिशत टूट कर 7,417.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,047.50 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर डीएएक्स इंडेक्स 0.30 प्रतिशत मजबूत होकर 15,189.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 153.50 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,417 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.43 प्रतिशत उछल कर 3,157.28 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। ये सूचकांक अभी तक के कारोबार में 779.44 अंक यानी 2.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,729.33 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 298.52 अंक यानी 1.69 प्रतिशत उछल कर 17,962.64 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    आज सबसे अधिक उछाल कोस्पी इंडेक्स में दर्ज की गई है। ये सूचकांक अभी तक के कारोबार में 100.06 अंक यानी 4.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,468.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स ने 199.95 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,707.60 में अंक के स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,423.07 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,845.83 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,057.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article21 लाख दीपों से जगमग होगी अवधपुरी, फिर बनेगा रिकार्ड
    Next Article भारत ने दूसरी बार जीता महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, जापान को 4-0 से हराया
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version