Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कैट को दीपावली पर 3.5 लाख करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
    Breaking News

    कैट को दीपावली पर 3.5 लाख करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस साल दीपावली पर देशभर के बाजारों में 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार होने का अनुमान लगाया है। अकेले राजधानी दिल्ली में ही इस सीजन में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की संभावना जताई गई है।

    कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नवरात्रि से शुरू हुए दीपावली के त्योहारी सीजन में दिल्ली सहित देशभर के बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती संख्या से व्यापारियों में बड़ा उत्साह है। करवाचौथ के बाद दीपावली की खरीदारी के लिए ग्राहक बाजारों का रुख करने लगे है। ऐसे में कैट को इस बार दीपावली पर 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने का अनुमान है। खंडेलवाल ने कहा कि हाल ही में केंद्र और राज्य सरकारों ने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। निजी क्षेत्र की कंपनियों के भी अपने कर्मचारियों को दीपावली का बोनस एवं अन्य इंसेंटिव देने से दीपावली के त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में मांग में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। कैट महामंत्री ने कहा कि महीने की शुरुआत में ही दीपावली एवं अन्य त्योहार के पड़ने से ग्राहकों की जेब में खर्च करने के लिए पर्याप्त मात्रा में धनराशि होगी, जो खरीदारी के जरिए बाजारों में आएगी। इससे व्यापार एवं अर्थव्यवस्था में बड़े स्तर पर वित्तीय तरलता आएगी।

    कैट महामंत्री ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक दीपावली पर 3.5 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित व्यापार में लगभग 13 फीसदी खाद्य एवं किराना, 9 फीसदी ज्वेलरी आइटम, 12 फीसदी वस्त्र एवं गारमेंट, 4 फीसदी ड्राई फ्रूट, मिठाई एवं नमकीन, 3 फीसदी घर की साज सज्जा, 6 फीसदी कास्मेटिक्स, 8 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल, 3 फीसदी पूजन सामग्री, 3 फीसदी बर्तन तथा रसोई उपकरण, 2 फीसदी कॉन्फ़ेक्शनरी एवं बेकरी, 8 फीसदी गिफ्ट आइटम्स, 4 फीसदी फ़र्निशिंग एवं फर्नीचर एवं शेष 20 फीसदी राशि ऑटोमोबाइल, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल, खिलौने सहित अन्य वस्तुओं और सेवाओं पर ग्राहकों द्वारा खर्च किए जाने का अनुमान है। पैकिंग क्षेत्र को भी दीपावली पर बड़ा व्यापार मिलेगा।

    खंडेलवाल ने बताया कि दीपावली पर्व के सीजन की इस शृंखला में 5 नवंबर को अहोई अष्टमी, 10 नवंबर को धनतेरस, 12 नवंबर को दीपावली, 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 15 नंवबर को भाई दूज, 17 नवंबर को छठ पूजा तथा 23 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ दीपावली का त्योहार सीजन समाप्त होगा। इस तरह कुल मिलाकर दिल्ली सहित देशभर के व्यापारियों को इस त्योहारी बिक्री से अच्छे व्यापार की बड़ी उम्मीदें हैं।

    खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने पिछली मन की बात के जरिए देशवासियों से त्योहारों पर लोकल बनी वस्तुएं खरीदने का आह्वान किया गया था, जिसका बड़ा प्रभाव पूरे देश में दिखाई दे रहा है। इसी के मद्देनजर कैट ने देशभर के व्यापारी संगठनों से आग्रह किया है कि वो भी अपने शहर के स्थानीय निर्माताओं, कारीगरों एवं कलाकारों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार दिलाने में सहयोग करें। साथ ही आत्मनिर्भर भारत की एक विशिष्ट झांकी दीपावली पर्व के जरिए देश एवं दुनिया को दिखाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोयला उत्पादन अक्टूबर में 18.59 फीसदी बढ़कर 7.86 करोड़ टन पर
    Next Article शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, निवेशकों को हुआ 1.93 लाख करोड़ का मुनाफा
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version