-गढ़वा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
-विपक्ष पर जम कर साधा निशाना, लोगों से लाभ उठाने की अपील की
विजय प्रताप देव / बलराम शर्मा
गढ़वा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने लंबी लड़ाई लड़ कर झारखंड को बिहार से अलग कराया। दुर्भाग्य से सत्ता गलत हाथों में चली गयी, जिसके कारण 20 वर्षो तक राज्य का बेड़ा गर्क हो गया। राज्य में अब विकास हो रहा है, तो केंद्र में बैठे लोग षडयंत्र कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को गढ़वा के मेराल में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण किया।
लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य का बेड़ा गर्क करनेवाले लोग राज्य की खनिज संपदाओं को अपने व्यापारियों से लुटाने का काम किया है। नोटबंदी कर गरीबों के घर में रखे जमा पैसों को भी बैंक में डलवाने का काम किया। हेमंत ने कहा कि पूर्व की सरकार के समय राज्य के अधिकारी सरकार में शामिल लोगों की सेवा में लगे रहते थे। उनकी सरकार आते ही राज्य के अधिकारियों को गांव और गरीबों की सेवा में लगाया गया है। 20 वर्षों तक झारखंड में भाजपा के लोगों ने सरकार चलायी, लेकिन वे लोग राज्यवासियों का भला नहीं कर सके। पहले लोग वृद्ध, द्विव्यांग और विधवा पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को विवश थे। हमारी सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना लागू कर बुजुर्गों को बुढ़ापे की लाठी दी। झारखंड देश का पहला राज्य बना, जहां पर 60 साल होने के बाद गरीबों को पेंशन मिलनी शुरू हो जातह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अब युवा अवस्था की ओर आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार गांव, गरीब, आदिवासियों, पिछड़ों के हित को देखते हुए योजनाएं तैयार कर रही है। उन्होंने सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और इसका लाभ लेने की अपील की। साथ ही पिछले दो चरणों के ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की चर्चा की।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

