Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस ने हमेशा गरीब व मध्यम वर्ग को लूटने का काम कियाः नरेन्द्र मोदी
    Breaking News

    कांग्रेस ने हमेशा गरीब व मध्यम वर्ग को लूटने का काम कियाः नरेन्द्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सीधी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जनता के प्यार और उत्साह से साफ है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ईश्वर रूपी जनता मेरे मन और दिल में है। एमपी के मन में मोदी और भाजपा क्यों है, ये कोई रहस्य नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा गरीब और मध्यम वर्ग को लूटने का काम किया है। टेलीकॉम, कोयला घोटाला कर कांग्रेस ने आपके लाखों- करोड़ रुपये लूट लिए। आपके सेवक ने घोटाले बंद किए।

    प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सुविधा मिली है। भाजपा सरकार के समय तेजी से विकास हुआ है। दो लाख करोड़ रुपये से गरीबों को मुफ्त राशन और वैक्सीन दी गई। आप सभी के आशीर्वाद से मैंने निश्चय लिया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना आने वाले पांच साल तक बढ़ाई जाएगी। अगर हम एक परिवार में 4-5 लोग मान लें तो मुफ्त राशन से हर महीने 7 से 8 सौ रुपये खर्च किये जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र के तहत दवाइयों में 80 प्रतिशत छूट दी जा रही है। अगर कोई महिला हमारे परिवार में बीमार हो जाती है तो बताती नहीं है, सोचती है कि इलाज कराने से कर्ज बढ़ जाएगा। ये महिलाओं का स्वभाव है, लेकिन माताओं-बहनों का एक बेटा दिल्ली में बैठा है। मेरे कोई मां या बहन बीमारी झेलती-झेलती जिंदगी काटे, ये मैं देख नहीं सकता। आयुष्मान योजना से पैसे ही नहीं बल्कि पूरा परिवार बच जाता है। देशभर के गरीबों को पक्का घर मिले, इसकी गारंटी भी मोदी ने दी है।

    प्रधानमंत्री ने युवाओं से एक पहेली पूछते हुए कहा कि कई दशक तक देश से लेकर पंचायतों तक कांग्रेस का ही शासन था। जरा सोचिए इनका पतन क्यों हुआ। ये गुत्थी सुलझाइए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की एक विशेषता है ये सारे काम भूल जाते हैं, लेकिन एक काम कभी नहीं भूलते। ये मोदी को गाली देना कभी नहीं भूलते। सुबह शाम मोदी को गाली देते रहते हैं। अब मोदी के साथ-साथ पूरे ओबीसी समाज को गाली देते हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं और किसानों सभी से झूठ बोला है। इनके चेहरे पर असर ही नहीं होता इतनी आसानी से झूठ बोल लेते हैं। कांग्रेस ने कहा था कि कर्ज माफ करेंगे, लेकिन इनका वादा झूठा निकला। मोदी सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। कांग्रेस के लंबे शासन काल में सबसे बुरी स्थिति आदिवासियों और दलितों की थी। भाजपा सरकार शत्-प्रतिशत बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लक्ष्य के करीब है। कांग्रेस के नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन इनके परिवार ने जब पीढ़ी-दर-पीढ़ी सरकार चलाई तब इन्हें आदिवासियों की याद नहीं आई।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी बजट में पांच गुना वृद्धि की गई है। भाजपा सरकार बैगा, भारिया, गोंड, सहारिया इनके लिए योजनाएं चलाई हैं। विश्वकर्मा साथियों को कांंग्रेस ने कभी नहीं पूछा, भाजपा उनके लिए विशेष विश्वकर्मा योजना लेकर आई है। इस पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आज गांव-गांव, घर-घर कह रहा है कि फिर एक बार भाजपा सरकार। मोदी ने कहा कि सीधी बीरबल की जन्मभूमि है। बुद्धिमानी, सूझबूझ, पहेलियों को हल करना यहां के हर बच्चे को विरासत में मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट ने जेल से ईडी अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचने के मामले में सील बंद रिपोर्ट मांगी
    Next Article अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मौजूदा इंसास राइफल को ही अपग्रेड करेगी सेना
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version