Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मप्र विस चुनाव : कांग्रेस के पास सिर्फ झूठी घोषणाएं ही बची हैं : नरेन्द्र मोदी
    देश

    मप्र विस चुनाव : कांग्रेस के पास सिर्फ झूठी घोषणाएं ही बची हैं : नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminNovember 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रतलाम/भोपाल। प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश हो या प्रदेश, कांग्रेस के पास झूठी घोषणाएं ही बची हैं। मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस रोडमैप क्या होगा, ये कांग्रेस के नेता सोच ही नहीं सकते। कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं। इनके डायलॉग और घोषणाएं भी फिल्मी हैं। जब किरदार फिल्मी है तो सीन भी फिल्मी होगा। यहां कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने का कॉम्पिटिशन चल रहा है। अभी तो ये फिल्म का ट्रेलर है। ये अपने-अपने चेलों को बताते हैं, उसके बाद ये अपने तो फाड़ेंगे, आपके भी फाड़ेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के रतलाम के बंजली ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रतलाम की पहचान स्वाद के लिए है। रतलाम आए और रतलामी सेव नहीं खाये तो उसे रतलाम आया माना नहीं जाता है। जनता-जनार्दन के अपार समर्थन से साफ है कि भाजपा मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाने जा रही है। जब तीन दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मानेगा तो लड्डू के साथी रतलामी सेव भी खाया जाएगा।

    मोदी ने कहा कि मप्र में भाजपा के समर्थन में चल रही आंधी अद्भुत है। जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा-भाग करते हैं, उनका हिसाब बदल जाएगा। चर्चा यह नहीं होगी कि कौन जीतेगा। चर्चा यह होगी की मध्य प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। उन्होंने कहा कि मप्र की जनता को भाजपा पर विशवास तब से है, जब देश में भाजपा को बेहद कम लोग जानते थे। आज तो भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। केंद्र में 10 साल से भाजपा सरकार है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत चन्द्रमा तक पहुंच गया। देश के विकास में मध्य प्रदेश का भी योगदान है। इसलिए कहते हैं कि मप्र के मन में मोदी और मोदी के मन में मप्र।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन दिसंबर के बाद यहां कांग्रेस की असली फिल्म दिखेगी। कांग्रेस की असली सिर फुलववल होगी। इनकी आपसी लड़ाई में हमें एक बात याद रखनी है, ये जो आपस में एक-दूसरे के कपडे़ फाड़ रहे हैं न.. जहां भी इन्हें मौका मिला इन्होंने जनता के ही कपड़े फाड़ दिए। इन्हें अवसर देना बहुत बड़ा संकट होता है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देखिए…कांग्रेस मतलब घोटाला, विश्वासघात, राज्य को बीमार बनाने की गारंटी।

    उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि यहां के कांग्रेस नेता क्यों लड़ रहे हैं? ये सिर्फ सीएम की कुर्सी के लिए ही नहीं, बल्कि उन्हें पता है उनकी दाल यहां गलने वाली नहीं है। ये दोनों नेता अपने-अपने बेटों के लिए लड़ रहे हैं। लड़ाई इस बात की है कि किसका बेटा मध्य प्रदेश कांग्रेस पर कब्जा करेगा। कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद का परचम लहरा सकती है। मध्य प्रदेश का परचम लहराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी गारंटी है कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। गरीब से गरीब इंसान को समर्थ बनाना भाजपा का संकल्प है। गरीब का सपना होता है पक्के घर का। केंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी, तब घर बनाने में इनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। ये केंद्र की भाजपा सरकार है जिसने पिछले 10 साल में 4 करोड़ घर, मध्य प्रदेश में करीब 50 लाख परिवारों को पीएम आवास के घर मिले हैं। रतलाम में 90 हजार पीएम आवास घर बनाए हैं। ये लाखों रुपयों के घर हैं। अधिकतर रजिस्ट्री बहनों के नाम हुई है।

    उन्होंने कहा कि बहनों को याद करो तो मामा याद आ ही जाता है। यहां की हजारों महिलाएं लखपति बनी हैं। देश में आजादी के इतने साल बाद भी माध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर नहीं बनाये थे। मोदी पहला प्रधानमंत्री है जिसने गरीबों के लिए योजना बनाई। यह भाजपा ही है जिसने गरीबों को मुफ्त राशन दिया। भूख क्या होती है ये कोई गरीब व्यक्ति ही समझ सकता है। देश में पिछले तीन सालों से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मेरा एक और निश्चय है, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना दिसम्बर में खत्म हो रही है। आने वाले पांच सालों में इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। मोदी जब गारंटी देता है तो गारंटी को पूरा करने की गारंटी भी देता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकर की लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना की प्रशंसा सभी ने की है। अच्छा पोषण आहार के लिए प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना चल रही है। भाजपा ने महिलाओं को दी एक-एक गारंटी पूर्ण की है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसे एक परिवार से बाहर कुछ दिखाई ही नहीं देता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस की प्राथमिकता भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अपना खजाना भरना : प्रधानमंत्री
    Next Article बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
    admin

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version