Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस का मतलब किसानों, मजदूरों और युवाओं की सरकार : राहुल गांधी
    Breaking News

    कांग्रेस का मतलब किसानों, मजदूरों और युवाओं की सरकार : राहुल गांधी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चूरु। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तारानगर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस और भाजपा में बहुत बड़ा फर्क है। नरेन्द्र मोदी कहते हैं मोदी की गारंटी। मोदी की गारंटी का मतलब अडानी की गारंटी जबकि कांग्रेस का मतलब किसानों, मजदूरों और युवाओं की सरकार। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा की सरकारों में।

    जिले के तारानगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्र बुडानिया के समर्थन में चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय नरेन्द्र मोदी के कहने पर देश में थाली बज रही थी, लेकिन राजस्थान के घरों में फूड पैकेट मिल रहा था, दवाईयां मिल रही थी। मरीजों की रक्षा हो रही थी, क्योंकि हम गरीबों, किसानों और मजदूरों की सरकार चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने ओल्ड पेंशन स्कीम रद्द कर दी, जबकि राजस्थान में हमने ओपीएस पास कर दिया। सिलेंडर की सब्सिडी, बिजली की सब्सिडी, अन्नपूर्णा फूड पैकेट, ये हमारा काम है। कांग्रेस पार्टी का काम है। हम गरीबों की जेब में पैसा ट्रांसफर करते हैं, जबकि वो अडानी की जेब में डालते हैं।

    उन्होंने कहा कि ओपीएस से पांच लाख परिवार को फायदा हुआ है। हमने तीन हजार छह सौ अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले हैं। 309 नए कॉलेज और 9 नई यूनिवर्सिटी खोली है। भाजपा के नेता कहते हैं- भाइयों-बहनों हिंदी पढ़ो, अंग्रेजी मत पढ़ो, लेकिन किसी भी बीजेपी नेता से पूछो कि आपके बच्चे कौन-सी स्कूल में पढ़ते हैं तो बताएंगे हमारे बच्चे तो अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। वाे चाहते हैं कि गरीब-किसानों के बच्चे अंग्रेजी न सीखें, कॉल सेंटर और आईटी सेक्टर में काम न करें। विदेशों में नौकरी न करें। खेती ही करते रहें। अगर बड़ा सपना देखना है, बिजनेस खोलना है, इंटरनेट पर काम करना है, विदेश जाना है तो अंग्रेजी की जरूरत पड़ती है।

    राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में हमने सात गारंटी दी है। इनको आप अच्छी तरह सुनें। महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। गरीब लोगों के लिए 500 रुपये का सिलेंडर, 15 लाख रुपये का इंश्योरेंस, सब बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वालों के लिए फ्री लैपटॉप, सरकारी कर्मचारियों के लिए लीगल गारंटी ओपीएस, यानी ओपीएस को कानून बना देंगे। गांव के लोगों से 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी के कारकेड में सुरक्षा चूक पर राज्य सरकार पर हमलावर भाजपा, बाबूलाल मरांडी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
    Next Article पीएम के कारकेड के सामने महिला के आने का मामला, एसपीजी ने मांगी रिपोर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version