Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, उलिहातू में पूरे मंच को भगवामय बनाने का लगाया आरोप
    झारखंड

    कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, उलिहातू में पूरे मंच को भगवामय बनाने का लगाया आरोप

    adminBy adminNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की गरिमा को ख्याल न रखते हुए उलिहातू में पूरे मंच को भगवामय बनाने का काम किया गया। ठाकुर बुधवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बाबूलाल मरांडी किस हैसियत से मंच पर विराजमान थे जबकि उनपर दलबदल का मामला विधानसभा के अध्यक्ष के पास लंबित है। उन्होंने कहा कि गांधी के आंधी से डरे झूठों के सरदार प्रधानमंत्री पांच राज्यों के चुनाव छोड़कर भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आकर एक बार फिर लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस की तम्बू उखड़ने वाली है। सच्चाई यह है कि उनके सारे केन्द्रीय मंत्री जो विधानसभा का चुनाव लड़ रहे है वो बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं।

    ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री को आज भगवान बिरसा मुंडा के आगे सभी आदिवासी भाई-बहनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए थी। क्योंकि, उनके शासन काल में मणिपुर की आदिवासी बहनों के साथ दुराचार की घटना हुई, जिससे पूरा देश शर्मसार हुआ। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आदिवासियों की जमीन लूटने के लिए सीएनटी-एसपीटी एक्ट को खत्म कर अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के प्रयास किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री सचमुच आदिवासियों की हितैषी हैं तो अविलंब लंबित सरना धर्मकोड को लागू करें। साथ ही आदिवासी बहुल झारखंड राज्य का केन्द्र सरकार के पास बकाया राशि एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये अविलंब भेजने का काम करें।

    कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी आते हैं तब नयी घोषणा करके चले जाते हैं। वर्ष 2017 में अमित शाह आये थे। उस समय उन्होंने शहीद ग्राम विकास योजना की शुरुआत करने की बात कही थी। इस घोषणा के छह साल बीत गये लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। विधायक दल के नेता ने प्रधानमंत्री से आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने विधानसभा से सरना कोड पारित करके राज्यपाल को भेजा है। यदि आप झारखंड की जनता की भलाई चाहते हैं तो सरना कोड लागू करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री का आज का संदेश आदिवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा: हेमंत सोरेन
    Next Article रांची एयरपोर्ट से दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      May 12, 2025

      होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version