Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धोनी पहुंचे नैनीताल, गूगल की वजह से हुए परेशान
    Top Story

    धोनी पहुंचे नैनीताल, गूगल की वजह से हुए परेशान

    adminBy adminNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नैनीताल। पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को नैनीताल पहुंचे। पूरी तरह से अपने नैनीताल आगमन को गुप्त रखने का प्रयास करने के बावजूद धोनी नगर के प्रवेश द्वार-लेक ब्रिज चुंगी पर ही पहचान लिये गये लेकिन स्वयं गूगल के भरोसे रहने की वजह से नगर की संकरी सड़कों पर भटकते रहे। आखिर मीडिया कर्मियों ने उन्हें सही रास्ता बताया और वह पंगोट की ओर रवाना हो गये। धोनी की पत्नी साक्षी का जन्मदिन 19 नवंबर को है, और धोनी का 20 नवंबर को पंतनगर से लौटने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। लिहाजा वह यहीं अपनी पत्नी का जन्मदिन मना सकते हैं।

    धोनी पंजाब के नंबर की ऑडी एवं फॉर्च्यूनर सहित चार कारों के काफिले के साथ अपराह्न करीब सवा दो तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी से मल्लीताल की ओर लोवर मॉल रोड से गुजरे। इस दौरान मॉल रोड पर काफी भीड़ थी। उन्हें संभवतया पंगोट-किलबरी की ओर जाना था लेकिन सही रास्ते की जगह वह मनु महारानी तिराहे से पहले उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आवास की ओर चले गये। वहां से लौटकर पुनः वह गलत दिशा में एटीआई की ओर और वहां केएमवीएन के मुख्यालय की ओर और वहां से फिर से लौटकर एटीआई से पॉलीटेक्निक के पैदल मार्ग की ओर चले गये। वहां मीडिया कर्मियों ने उन्हें रोककर उनका गंतव्य पूछा। उनके पंगोट बताने पर उन्हें सही मार्ग पर वापस मनु महारानी तिराहे से बारापत्थर का मार्ग बताया गया। इसके बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हुये।

    इस दौरान धोनी ने मीडिया कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाये लेकिन धन्यवाद जताने के अलावा कोई औपचारिक बात नहीं की। गौरतलब है कि इस दौरान मॉल रोड व अन्य स्थानों पर सैलानी एवं आम लोग उन्हें पहचान कर उनके साथ फोटो खिंचवाने की मनुहार करते रहे किंतु उन्होंने अपनी गाड़ी का शीशा नहीं खोला और किसी के साथ फोटो भी नहीं खिंचवाये। लोग उनकी गाड़ी के पीछे भागते रहे। इससे पहले धोनी के कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शनों का कार्यक्रम भी बताया जा रहा था, किंतु नैनीताल आते हुए उनके द्वारा कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन किये जाने की बात सामने नहीं आयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्ल्ड कप कैसे जीता जाए? सद्गुरु ने दिया यह अहम सुझाव
    Next Article छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें: सीएम
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version