समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज मैदान में बिहार लोक सेवा आयोग,पटना द्वारा चयनित विद्यालय अध्यापकों का तदर्थ नियुक्ति पत्र, जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह, राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर,विधान पार्षद डा तरुण कुमार,स्थानीय विधायक सह सचेतक अखतरूल इस्लाम शाहीन,सांसद प्रतिनिधि विनय चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किया गया। इस जिले में बिहार में सर्वाधिक अध्यापकों 9111 की नियुक्ति की गई है।

बताते चलें की आज समस्तीपुर जिले के 1500 नवनियुक्त अध्यापकों का गांधी मैदान पटना में तदर्थ नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वही 467 अध्यापकों का तदर्थ नियुक्ति पत्र का वितरण समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित मैदान में किया गया। शेष 7144 अध्यापकों का तदर्थ नियुक्ति पत्र का वितरण विभिन्न प्रखंड संसाधन केंद्रों एवम चिन्हित विद्यालयों में किया गया। नियुक्ति पत्र पाने वाले अध्यापकों के चेहरे उल्लास एवम उमंग से भरे हुए थे।

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह ,विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम,जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन कुमार राय एवम अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version