Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईएसएल : जमशेदपुर एफसी की मेजबानी करेगा गोवा
    स्पोर्ट्स

    आईएसएल : जमशेदपुर एफसी की मेजबानी करेगा गोवा

    adminBy adminNovember 27, 2023Updated:November 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फतोर्दा। एफसी गोवा सोमवार की रात अपने घरेलू मैदान फतोर्दा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 के मैचवीक7 के अंतिम मुकाबले में जमशेदपुर एफसी की मेजबानी करेगी।

    एफसी गोवा ने जब से स्पेनिश कोच मैनोलो मार्कुएज को अपने साथ जोड़ा है, तब से गौर्स पिछले साल के निराशाजनक फॉर्म से उबरने के लिए प्रेरित होकर खेल रहे हैं और इस बदलाव को अब तक के मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा सकता है। लीग में अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, यह स्पेनिश कोच इस सीजन में रणनीतिक रूप से सबसे अच्छे कोचों में से एक के रूप में उभरा है, और उसने गौर्स के नए-पुराने खिलाड़ियों को अपनी शैली से खेलने के लिए प्रेरित करने में ज्यादा समय नहीं लगाया।

    पांच मैचों के बाद, मार्कुएज और उनके टीम चार जीत और एक ड्रा की मदद से 13 अंक अर्जित कर चुकी है। वो अब तक सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में 9 गोल के साथ तीसरे स्थान पर है और उसने सबसे कम (3) गोल खाए हैं। हालांकि, यह वो एकजुटता है जिसके साथ वे अपना काम कर रहे हैं जो वास्तव में आंखे खोल देती है।

    टीम के इतना शानदार होने के बावजूद, एक असाधारण खिलाड़ी को चुनना मुश्किल है, इससे पता चलता है कैसे पूरी टीम ने बेहतरीन परिणाम देने के लिए कितनी गहराई से आपसी तालमेल बिठा लिया है। रेड माइनर्स की मेजबानी करते हुए, गौर्स एक ऐसी टीम के खिलाफ परिचित माहौल में तीन अंक हासिल करने के इस अवसर का फायदा उठाने के लिए तैयार होंगे जो अभी भी इस सीजन में फॉर्म की तलाश में है।

    एफसी गोवा के मुख्य कोच मैनोलो मार्कुएज ने मैच से पहले कहा, “जमशेदपुर एफसी एक ऐसी टीम है जिसने बहुत अधिक गोल नहीं किए हैं, तो बहुत अधिक गोल भी नहीं खाए हैं। वे एक मुश्किल टीम हैं क्योंकि वे रणनीतिक रूप से बहुत अच्छे हैं। उनकी रक्षापंक्ति को भेदना कठिन है। देखते हैं क्या होता, हमारे पास यह मैच जीतने के लिए 90 मिनट हैं।”

    जमशेदपुर एफसी के रणनीतिकार स्कॉट कूपर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ केरला ब्लास्टर्स के जीत से पहले तक वो तालिका में नंबर 1 थी। वो अच्छे कोच के साथ शानदार टीम है, जिसने हैदराबाद एफसी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। हम बहुत कड़े मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन, इस सीजन में अंक, तालिका इत्यादि जैसी किसी भी चीजों को लेकर किसी भी टीम को दरकिनार करना जल्दी होगी। मार्च/अप्रैल तक इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि उस समय तक आप शीर्ष पर रहने पर संतुष्ट नहीं हो सकते हैं या फिर नीचे रहने पर चिंतित नहीं हो सकते हैं। सच यह है कि तालिका अभी तक कुछ भी नहीं दर्शाती है।”

    बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें एफसी गोवा ने 6 और जमशेदपुर एफसी ने भी इतने ही मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैच ड्रा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में अपराधियों ने युवक को सीने में मारी गोली , पटना रेफर
    Next Article राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव पर्व की दी बधाई
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

      June 21, 2026

      कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

      June 21, 2026

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version