Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»एक और विमानवाहक पोत, 97 तेजस और 156 प्रचंड की मंजूरी को सरकार तैयार
    दिल्ली

    एक और विमानवाहक पोत, 97 तेजस और 156 प्रचंड की मंजूरी को सरकार तैयार

    adminBy adminNovember 24, 2023Updated:November 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – नौसेना और वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय को भेजे 1.4 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव
    – डीएसी की 30 नवंबर को होने वाली बैठक में प्रारंभिक मंजूरी मिलने की संभावना

    नई दिल्ली। भारत सरकार एक और विमानवाहक पोत, 97 तेजस और 156 एलसीएच प्रचंड के लिए प्रारंभिक मंजूरी देने को तैयार है। इन तीन बड़ी रक्षा परियोजनाओं को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की 30 नवंबर को होने वाली बैठक में आवश्यकता को स्वीकार (एओएन) करने की संभावना है। नौसेना और वायु सेना ने इन परियोजनाओं के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव पहले ही रक्षा मंत्रालय को भेज दिए हैं।

    भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने पूर्ण परिचालन क्षमता हासिल कर ली है। अब युद्ध मोड में तैनात होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती उपस्थिति के बीच इस युद्धपोत की तैनाती भारत की ताकत बढ़ाएगी। ‘विक्रांत’ को नौसेना में शामिल किये जाने के बाद से ही नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ‘मेक इन इंडिया’ के तहत इस दूसरे विमानवाहक पोत की जरूरत बता रहे थे। इसी के मद्देनजर नौसेना ने ‘आईएसी-2’ की मेगा डील को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेज रखा है। भारत के लिए इस तरह के तीन विमानवाहक पोतों की जरूरत बताई जा रही है।

    भारतीय वायु सेना को 4.5 पीढ़ी का पहला लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) एमके-1ए फाइटर जेट अगले साल फरवरी-मार्च तक मिल जाएगा। इसी सौदे का पहला ट्रेनर विमान वायु सेना को दस दिन पहले 04 अक्टूबर को सौंपा जा चुका है। फरवरी, 2021 में किये गए सौदे के मुताबिक एलसीए तेजस की आपूर्ति शुरू होने के बाद अतिरिक्त 97 विमानों के सौदे पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इसके लिए रक्षा खरीद बोर्ड ने पहले ही मंजूरी दे दी है। इस महीने के अंत में होने वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में इस बारे में फैसला लिया जाएगा। श्रीनगर स्थित स्वॉर्ड आर्म्स स्क्वाड्रन को तेजस एमके-1ए के लिए निर्धारित किया गया है।

    दुनिया का पहला लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ‘प्रचंड’ भारतीय सेना और वायु सेना के लिए नई ताकत बनकर उभरा है। पिछले माह 30 अक्टूबर को इस हेलीकॉप्टर से पहली बार 70 मिमी रॉकेट और 20 मिमी बुर्ज गन की दिन और रात के समय फायरिंग की गई। आर्मी एविएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एके सूरी ने एलसीएच स्क्वाड्रन की आयुध क्षमता के वास्तविक समय सत्यापन के लिए तीन हमलावर हेलीकॉप्टरों से गोलीबारी देखी। सेना को 05 और वायु सेना को 10 हेलीकॉप्टर मिल चुके हैं, जिनका इस्तेमाल दोनों सेनाएं कर रही हैं।

    इन हेलीकॉप्टरों की अटैक क्षमता देखने के बाद सेना और वायु सेना ने 156 और एलसीएच ‘प्रचंड’ की जरूरत जताई है। दोनों सेनाओं के लिए यह संयुक्त अधिग्रहण प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है। इन 156 हेलीकॉप्टरों में से 66 भारतीय वायु सेना को और 90 भारतीय सेना को मिलेंगे। सेना को एलसीएच ‘प्रचंड’ मिलने के बाद अलग-अलग पहाड़ी इलाकों में सात यूनिट्स बनाई जाएंगी। एचएएल को ऑर्डर दिए जाने के बाद दोनों सेनाओं को हर साल 25 एलसीएच प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीवीएनएल विस्तारीकरण का रास्ता साफ, दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर
    Next Article भाजपा की पंचायत समिति सदस्य प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी

      July 7, 2026

      भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी

      July 7, 2026

      श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
      • भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version