Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पहली जीत की उम्मीदों के साथ केरला जाएगी हैदराबाद एफसी
    स्पोर्ट्स

    पहली जीत की उम्मीदों के साथ केरला जाएगी हैदराबाद एफसी

    adminBy adminNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोच्चि। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 का फुटबॉल एक्शन फिर से प्रशंसकों के आकर्षण केंद्र होगा, जब शनिवार, रात कोच्चि स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिन के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला मेजबान केरला ब्लास्टर्स एफसी और हैदराबाद एफसी के बीच खेला जाएगा। 2021-22 सीजन की प्रतिद्वंद्विता फिर से जाग उठेगी, जब हैदराबाद एफसी ने पेनल्टी शूटआउट में इवान वुकोमानोविक की टीम से फाइनल मैच जीतकर उस सीजन का खिताब हासिल किया था।

    विपरीत फॉर्म में चल रहे इन दोनों क्लबों का एक ही उद्देश्य होगा, यानी इस मैच से हर कीमत पर अधिकतम अंक प्राप्त करना। केरला ब्लास्टर्स तालिका में दूसरे स्थान पर बैठे हैं और वे स्वाभाविक रूप से जीत हासिल करने के लिए बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं, लेकिन हैदराबाद एफसी और उनके समर्थकों को उम्मीद होगी कि मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो सीजन में टीम की किस्मत बदलने के लिए अपना जादू चलाएंगे।

    केरला ब्लास्टर्स एफसी के मुख्य कोच इवान वुकोमानोविक ने मैच से पहले कहा, “वे पिछले दो वर्षों में हमारे सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक रहे हैं। हैदराबाद एफसी के खिलाफ मैच हमेशा सबसे कठिन रहता है। वो बहुत अच्छी टीम है, जिसके पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, वो दो साल पहले फाइनल में भी हमारी प्रतिद्वंद्वी थी। तालिका में रैंकिंग अभी कोई मायने नहीं रखती, इस लीग में कुछ भी संभव है, कोई भी किसी को भी हरा सकता है।”

    हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह ब्रेक शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होने का अच्छा अवसर था। यदि आप स्कोर देखें, तो हम बुरी तरह नहीं हारे हैं। कुछ मुकाबले ऐसे थे जिनमें हम अधिकतम अंक जीत सकते थे। केरला जाना हमेशा खास होता है। हम जानते हैं कि केरला एक ऐसी जगह है जहां फुटबॉल में सभी लोग शामिल रहते हैं और वे जुनूनी होते हैं। खिलाड़ी उस माहौल में खेलना चाहते हैं। वहां खेलना उनके लिए हमेशा अच्छी याद है।”

    बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें हैदराबाद एफसी ने 5 जीते हैं और केरला ब्लास्टर्स ने 4 जीते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू, 1863 उम्मीदवार मैदान में
    Next Article अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेंगे चेन्नइयन एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version