Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेंगे चेन्नइयन एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी
    स्पोर्ट्स

    अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेंगे चेन्नइयन एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी

    adminBy adminNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 शनिवार, से चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिर से शुरू होने जा रही है, जहां चेन्नइयन एफसी अपने घर पर ईस्ट बंगाल एफसी की मेजबानी करेगी। कभी-कभी मैचों के परिणाम किसी टीम के मैदान पर असल खेल को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं और इन दोनों टीमों का अब तक का सीजन कुछ इसी तरह का रहा है।

    इन दोनों ने मैदान पर अपनी क्षमता की झलक दिखाई है लेकिन अक्सर मैचों का अंत दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से उनके पक्ष में रहा है। दोनों क्लब ब्रेक के बाद नए सिरे से शुरुआत करने के लिए तैयार हैं और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए उत्सुक होंगे।

    चेन्नइयन एफसी के मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने मैच से पहले कहा, “हमने पिछले दो हफ्तों में वास्तव में कड़ी मेहनत की है और हम एक और घरेलू मुकाबला खेलने को तैयार हैं। हम एफसी गोवा के खिलाफ नतीजे से निराश थे, लेकिन ऐसी कुछ चीजें रही थीं जो निश्चित रूप से हार के लिए जिम्मेदार थीं। हमने अपने ऊपर कुछ आसान गोल होने दिए, कुछ डिफ्लेक्शन भी हुए। हालांकि हमने मौके बनाए लेकिन पिछले कुछ हफ्तों ने हमें कई अलग-अलग मुद्दों पर काम करने का मौका दिया है, इसलिए हम एक कठिन मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं, तरोताजा होकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।”

    ईस्ट बंगाल एफसी के मुख्य कोच कार्ल्स कुआड्राट ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमें अधिक अंक पाने के लिए कुछ प्रतिस्पर्धी कारकों में सुधार करना होगा। इसलिए, हम सतर्क हैं क्योंकि पिछले तीन मैचों में दो गोल खाने से अंक प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। लालचुंगनुंगा और महेश सिंह नौरेम राष्ट्रीय टीम के साथ थे, लेकिन हम उक्त मुद्दे पर बाकी खिलाड़ियों के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

    बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से चेन्नइयन एफसी ने 2 जीते हैं, ईस्ट बंगाल एफसी को एक भी जीत नहीं मिली है। 4 मैच ड्रा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहली जीत की उम्मीदों के साथ केरला जाएगी हैदराबाद एफसी
    Next Article भारतीय सिख श्रद्धालु गुरुपर्व मनाने के लिए पाकिस्तान रवाना
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version