Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का लक्ष्य
    Top Story

    विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का लक्ष्य

    adminBy adminNovember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली 54 और केएल राहुल ने 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

    अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल सात गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर से कप्तान रोहित शर्मा तेज खेल रहे थे, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में कैच आउट हो गए। सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर भी फाइनल में जल्दी आउट हो गए। वह तीन गेंद पर चार रन ही बना सके।

    इसके बाद विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। इसके बाद विराट कोहली ने फाइनल में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि कोहली अपनी पारी को लंबी नहीं कर पाए और 29वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली ने 63 गेंद पर 54 रन बनाए। कोहली के बाद बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। टीम के 178 रन के कुल स्कोर पर जडेजा 22 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम का छठा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे केएल 66 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए मोहम्मद शमी भी 6 रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हए। सूर्यकुमार यादव बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 28 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। अंत में कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने टीम के स्कोर को 240 रनों तक पहुंचाया। कुलदीप के रूप में भारतीय टीम का आखिरी विकेट गिरा। कुलदीप ने 10 रन बनाए। सिराज 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारतीय टीम ने 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाए।

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस ने 2-2 विकेट, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्वकप फाइनल : अहमदाबाद हवाईअड्डे पर विश्वकप ट्रॉफी की प्रतिकृति बनी आकर्षण का केन्द्र
    Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिया अर्घ्य
    admin

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version