Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»गाजा के जबालिया क्षेत्र को इजराइली सैनिकों ने चारों ओर से घेरा
    दुनिया

    गाजा के जबालिया क्षेत्र को इजराइली सैनिकों ने चारों ओर से घेरा

    adminBy adminNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -शरणार्थी शिविर व अस्पताल के आसपास जंग जारी

    गाजा। इजराइली सैनिकों ने मंगलवार को उत्तर पूर्वी गाजा में जबालिया क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया है। इजराइली सेना ने शरणार्थी शिविर और करीब के एक अस्पताल के गेट पर बमबारी की। इस दौरान फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने भी प्रतिरोध किया। इसके साथ ही इजराइल सेना ने उत्तरी गाजा में अपने अभियान का विस्तार किया, जहां के निवासियों तक हफ्तों से बिजली, पानी या मानवीय सहायता नहीं पहुंची है।

    इजरायल-हमास युद्ध सातवें हफ्ते में प्रवेश कर गया है। युद्ध की अग्रिम पंक्ति जबालिया शिविर में स्थानांतरित हो गई है, जो गाजा शहर के पास कंक्रीट की इमारतों का घना जंगल है। यहां 1948 के युद्ध शरणार्थियों और उनके वंशजों को रखा गया है। इजरायल इस क्षेत्र पर हफ्तों से बमबारी कर रहा है। सेना ने कहा कि गाजा शहर के अधिकांश हिस्से से खदेड़े जाने के बाद हमास के लड़ाके वहां और अन्य पूर्वी जिलों में फिर से इकट्ठा हो गए हैं।

    जबालिया के बाहरी इलाके में इंडोनेशियाई अस्पताल के बाहर भी लड़ाई तेज हो गई है, जहां सोमवार को हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, उत्तरी गाजा में दबाव बनने के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि यहां कितने लोग बचे हैं। लेकिन फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन एजेंसी का आकलन है कि यहां 1, 60, 000 लोग शिविरों में आश्रय लिए हुए हैं। यहां अधिक समय के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं बची है। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वह गाजा के तीन अस्पतालों से लोगों को निकालने की योजना बना रहा है।

    इस बीच, इजरायली रक्षा बल ने सात अक्टूबर को हमास हमले के वीडियो साझा किए हैं। इससे पता चलता है कि हमास ने किस तरह लोगों से दरिंदगी की। लेबनानी सूचना मंत्री के अनुसार, मंगलवार को दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हमले में इजराइल से सटी लेबनानी सीमा तीर हारफा में बेरूत स्थित अल-मयादीन टीवी के लिए रिपोर्टिंग करने वाले दो पत्रकारों व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों पत्रकारों की पहचान संवाददाता फराह ओमर और कैमरामैन रबीह मामरी के रूप में की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस के हमले में अबतक 10 हजार यूक्रेनी नागरिकों की मौत, जेलेंस्की का शांति वार्ता से इनकार
    Next Article लीजेंड्स लीग क्रिकेट : अर्बनराईजर्स हैदराबाद ने सदर्न सुपरस्टार्स को 13 रन से हराया
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version