मुख्यमंत्री करेंगे 5328 करोड़ की 677 योजनाओं का शिलान्यास
-1714 करोड़ की 229 योजनाओं का होगा उद्घाटन
-हेमंत सोरेन ने तैयारियों का लिया जायजा
-कई पॉलिसी लांच होगी, खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत, आॅफर लेटर बांटे जायेंगे
-आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार का तीसरा चरण होगा शुरू
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड बुधवार को अपना 23वां स्थापना दिवस मनायेगा। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम मंत्री शामिल होंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर दो बजे होगी। यह कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे चलेगा। इस दौरान सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए 5,55,652 किशोरियों को 261 करोड़ रुपये की सहायता राशि का वितरण किया जायेगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 70 खिलाड़ियों के बीच लगभग दो करोड़ पुरस्कार राशि का वितरण होगा। कार्यक्रम स्थल में श्रम विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 18,034 हजार से अधिक युवाओं को आॅफर लेटर दिया जायेगा। इसके अलावा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत होगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



