Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कमलनाथ ने बंद कर दी थीं शिवराज की 51 कल्याणकारी योजनाएं: अमित शाह
    Breaking News

    कमलनाथ ने बंद कर दी थीं शिवराज की 51 कल्याणकारी योजनाएं: अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शिवपुरी जिले के करैरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पिछली डेढ़ साल की कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि उस दौरान शिवराज की 51 कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गई।यहां कमीशनखोरी का उद्योग स्थापित किया। ट्रांसफर इंडस्ट्री लगाने का काम किया। बेटा-दामादों के कल्याण का उद्योग स्थापित किया। भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री लगाने का काम किया। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जनसभाओं को संबोधित किया।

    अमित शाह ने चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ ने साढ़े तीन सौ करोड़ का मोजरबेयर घोटाला किया। 2400 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में नाम आया। 600 करोड़ का इप्को घोटाला किया। 25 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी का घोटाला कमलनाथ ने किया।

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कई साल तक मध्य प्रदेश को अंधेरे में रखा। बीमारू राज्य बनाकर रखा। दूसरी ओर भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया। गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों के कल्याण का काम किया। 20 साल पहले श्रीमान बंटाधार की सरकार थी तब सड़क ऐसी थी क्या? सिंचाई की व्यवस्था ऐसी हुई थी क्या? घर-घर बिजली आती थी क्या? 2003 में जब कांग्रेस मध्य प्रदेश छोड़ कर गई तब यहां का बजट 23 हजार करोड़ रुपये का था। 2023 में मध्य प्रदेश सरकार का बजट तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का था। हर साल एमएसएमई के चार हजार रजिस्ट्रेशन होते थे। आज यह रजिस्ट्रेशन बढ़कर तीन लाख से अधिक हो गए हैं। मेडिकल सीटें 620 थी, जो बढ़कर चार हजार से अधिक हो गई है। आईआईटी की सीटें बढ़ाई हैं। पर्यटक 64 लाख आते थे, अब नौ करोड़ आते हैं। यह पूरा परिवर्तन भाजपा की सरकार ने किया।

    राममंदिर का निमंत्रण देने आया हूं
    उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां भगवान राम का जन्म हुआ, वहां मंदिर बनना था या नहीं? कांग्रेस पार्टी 70 साल से मंदिर के प्रश्न को लटका रही थी। मैं तो निमंत्रण देने आया हूं। 22 जनवरी को वहां पर प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। 22 जनवरी 2024 को दोपहर साढ़े 12 बजे रामलला प्रस्थापित होने वाले हैं। हमने सिर्फ अयोध्या मंदिर का काम नहीं किया। उज्जैन में महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया। सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है। बद्रीनाथ और केदारनाथ का भी पुनरुद्धार भी मोदी ने किया है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 4सी फॉर्मूले पर चलती है। करप्शन, कम्युनल दंगे, कमीशन और क्रिमिनल की पॉलिटिक्स करती है। मध्य प्रदेश को 4सी से निकालकर विकास की धारा में लाने के लिए भाजपा को वोट देना जरूरी है।
    शाह ने कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान से घुसपैठ होती थी और बम धमाके होते थे। मोदी जी की सरकार आई। तब पुलवामा और उरी में पाकिस्तान ने गलती कर दी। दस दिन में एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम मोदी ने किया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला आरोपित तेलंगाना से गिरफ्तार
    Next Article न्यूजक्लिक संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की जमानत याचिका पर 17 नवंबर को सुनवाई
    azad sipahi

      Related Posts

      गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो

      August 5, 2025

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version