Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»महिला की हत्या के दोषी पति-पत्नी को उम्रकैद
    झारखंड

    महिला की हत्या के दोषी पति-पत्नी को उम्रकैद

    adminBy adminNovember 30, 2023Updated:November 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अपर न्यायायुक्त एमके वर्मा की अदालत ने ओरमांझी से तीन जनवरी, 2021 को सिर कटा शव बरामदगी मामले में (महिला हत्याकांड) में दोषी करार दम्पति शेख बेलाल और अफसाना खातून उर्फ साबो खातून को गुरुवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि इन दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल में रहना होगा।

    इससे पूर्व अदालत ने दोनों को हत्या के आरोप में 25 नवम्बर को दोषी ठहराया था। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से 19 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था। दोनों ने तीन जनवरी, 2021 को साजिश रचकर चान्हो निवासी महिला सोफिया परवीन की हत्या कर दी थी। घटना को लेकर ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह हत्या अवैध संबंध में पहली पत्नी साबो खातून को तलाक देने के दबाव में की गयी थी।

    दोषियों ने धारदार दाउली से गला रेतकर सोफिया का सिर धड़ से अलग कर दिया था। महिला का सिर रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बस्ती स्थित खेत में दफना दिया गया था। पुलिस ने 12 जनवरी, 2021 को अनुसंधान के दौरान शव बरामद किया था। घटना के 12वें दिन पुलिस ने पहले साबो खातून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शेख बेलाल को सिकिदिरी से गिरफ्तार किया था। दोनों 15 जनवरी, 2021 से लगातार जेल में ही हैं। पुलिस ने शव का सिर खोजने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी। चान्हो के चटवल निवासी ने मृतका को बेटी बतलाया था। इसके बाद माता-पिता से डीएनए मैच कराया गया। तब जाकर इसकी पुष्टि हुई थी।

    सोफिया पति को छोड़कर शेख बेलाल के साथ रह रही थी। दोनों में अवैध संबंध था। सोफिया बेलाल की पत्नी बनना चाह रही थी। इसके लिए पहली पत्नी को तलाक देने का लगातार दबाव बनाने लगी। बेलाल के घर में सोफिया एवं उसकी पत्नी के बीच बराबर टकराव होता रहता था। शेख बेलाल ने सोफिया को रास्ते से हटाने की ठानी और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस केंद्र में आम सभा
    Next Article सूरत: केमिकल कंपनी में आग लगने के बाद लापता 7 श्रमिकों के शव मिले
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version