Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

    adminBy adminNovember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे। लेकिन मूडीज द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाने के करण डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान एक प्रतिशत तक गिर कर बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज दबाव नजर आ रहा है।

    शुक्रवार के कारोबार में टेक्नोलॉजी और ग्रोथ शेयरों में शानदार तेजी आने के कारण अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ था। ऐसे माहौल में डाउ जॉन्स 391 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,415.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 274.51 अंक यानी 2.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,795.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटने के कारण आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 144.29 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूट कर 34,138.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार होकर बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 95.12 अंक यानी 1.29 प्रतिशत टूट कर 7,360.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,045.04 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 118.15 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,234.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों पर आज लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में आज छुट्टी होने की वजह से कारोबार नहीं हो रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स फिलहाल 159.98 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,842.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,834.005 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.24 प्रतिशत टूट कर 19,494.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,178.79 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। निक्केई इंडेक्स फिलहाल 0.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 32,565.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.16 प्रतिशत लुढ़क कर 2,405.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.67 प्रतिशत फिसल कर 1,380.33 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत गिर कर 3,033.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article घरेलू शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
    admin

      Related Posts

      सोना और चांदी की घटी कीमत

      August 13, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      August 13, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version