Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरेलू शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    घरेलू शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

    adminBy adminNovember 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की गिरावट और बढ़ गई। लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण शेयर बाजार रिकवरी करता हुआ नजर आया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत और निफ्टी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, कोल इंडिया और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 2.37 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर 0.94 प्रतिशत से लेकर 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,991 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 782 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,209 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 101.14 अंक की कमजोरी के साथ 65,158.31 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण ये सूचकांक 300 अंक से भी अधिक की गिरावट के साथ 64,940.70 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और तेज लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में भी सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 206.77 अंक की कमजोरी के साथ 65,052.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 38.80 अंक की गिरावट के साथ 19,486.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में हुई बिकवाली के कारण ये सूचकांक भी करीब 65 अंक की कमजोरी के साथ 19,440.90 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि खरीदार बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे। इसके बावजूद ये सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 54.15 अंक लुढ़क कर 19,471.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 164.09 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,095.36 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 59.05 अंक यानी 0.30 प्रतिशत लुढ़क कर 19,466.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले रविवार को दिवाली के मौके पर हुए मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 354.77 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 65,259.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 100.20 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की छलांग लगा कर 19,525.55 अंक के स्तर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव
    Next Article भारत ने एशियाई विकास बैंक से 40 करोड़ डॉलर का किया ऋण समझौता
    admin

      Related Posts

      सोना और चांदी की घटी कीमत

      August 13, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      August 13, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version