Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»बांग्लादेश में आम चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर विपक्ष का देशव्यापी हड़ताल
    विदेश

    बांग्लादेश में आम चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर विपक्ष का देशव्यापी हड़ताल

    adminBy adminNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में आम चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने गुरुवार को 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। इसके साथ विपक्ष ने यह भी दावा किया कि इस चुनाव का उद्देश्य प्रधानमंत्री शेख हसीना की आवामी लीग को लगातार चौथे कार्यकाल के लिए सत्ता में लाना है।

    बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल के बहुप्रतीक्षित आम चुनाव 7 जनवरी की घोषणा के बाद विपक्षी दल का यह बयान आया है। बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने रविवार सुबह 6 बजे से दो दिवसीय आम हड़ताल का आह्वान किया।

    पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को खारिज किया और चुनाव प्रक्रिया जारी रखने के सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध जारी रखने का संकल्प लिया है। बीएनपी के वरिष्ठ नेता अब्दुल मोईन खान ने कहा, बांग्लादेश में हर कोई इस चुनाव के नतीजे को जानता है।

    धुर दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी सहित बीएनपी के कई सहयोगियों ने हड़ताल के आह्वान को समर्थन दिया, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देशव्यापी सुरक्षा चौकसी बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा और राजमार्गों और प्रमुख शहरों की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों को भी बुलाना पड़ा। विपक्ष ने 28 अक्टूबर से रुक-रुक कर राष्ट्रव्यापी परिवहन नाकाबंदी जारी रखी जिससे आपूर्ति प्रणाली बाधित हुई।

    पिछले दो सप्ताह में राजनीतिक हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान 200 से अधिक लोग घायल हो गए और दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए या उनमें आग लगा दी गई। देशव्यापी कार्रवाई में बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर समेत करीब 8,000 विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रदेश में लगभग 29 लाख घरों में पहुंचाया जा रहा है नल से जल : देवेन्द्र बबली
    Next Article म्यांमार-चीन सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे

      June 11, 2025

      पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम

      June 11, 2025

      अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version