Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»एनटीपीसी बरौनी में मजदूरों की हड़ताल से आठ घंटे तक फंसे रहे नाईट शिफ्ट कर्मी
    बिहार

    एनटीपीसी बरौनी में मजदूरों की हड़ताल से आठ घंटे तक फंसे रहे नाईट शिफ्ट कर्मी

    adminBy adminNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) बरौनी के स्टेज-दो के केमेस्ट्री डिपार्टमेंट में निजी एजेंसी के तहत काम कर रहे चार मजदूरों को हटा देने सहित अन्य समस्याओं के विरोध में सोमवार को सैकड़ों मजदूरों ने एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार को जाम कर धरना दिया।

    इस दौरान मजदूरों ने निजी एजेंसी प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हंगामा भी किया। सुबह छह बजे से ही आक्रोशित मजदूरों ने गेट पर पहुंच कर हड़ताल कर देने से सैकड़ों मजदूर काम करने के लिए प्रतिष्ठान में प्रवेश नहीं कर सके। इसके कारण नाईट शिफ्ट में कार्य कर रहे कई अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार आठ घंटे अधिक कार्य करना पड़ा।

    एनटीपीसी प्रबंधन, चकिया सहायक थाना प्रभारी एवं सीआईएसएफ के अधिकारी ने गेट पास रोके गए चार मजदूरों को दो दिनों के अंदर गेट पास बनाए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन मजदूरों ने उक्त आश्वासन मौखिक नहीं सुनकर एनटीपीसी के अधिकारियों से लिखित देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में हटाए गए मजदूरों को वापस रखने सहित अन्य मुद्दों पर लिखित आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ।

    बाद में एनटीपीसी के एचआर प्रबंधक मयंक गुप्ता द्वारा हटाए गए चार मजदूरों को काम पर रखने समेत उसके अन्य समस्याओं का तीन-चार दिनों में समाधान करने के लिखित आश्वासन पर आक्रोशित मजदूर शांत हुए तथा दोपहर तीन बजे सभी मजदूर पुनः काम पर वापस लौटे। एजेंसी द्वारा अचानक कोई मजदूर को कार्य से नहीं निकालने सहित अन्य मुद्दों पर भी आश्वासन दिया गया है।

    बरौनी ताप विद्युत श्रमिक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एनटीपीसी एवं संवेदक की मिलीभगत से मजदूरों को परेशान किया जाता है। कमीशन के लिए संवेदकों द्वारा मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार एवं काम से निकालने की धमकी दिया जाता है। जब टेंडर होता है तो पुराने मजदूरों को हटा दिया जाता है। कमीशन तय कर नए मजदूर रखे जाते हैं। समय पर पेमेंट नहीं दिया जाता है, पे-स्लीप और ईएसआई कार्ड नहीं दिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की शान है आशा किरण बारला: बाबूलाल मरांडी
    Next Article छठव्रती महिलाओं के लिए ड्रेस चेंजिंग रूम का निर्माण ,खतरनाक घाटों की घेराबंदी होगी
    admin

      Related Posts

      बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

      May 12, 2025

      बिहार के पांच जिलाें में कल शाम सात बजे हाेगा मॉक ड्रिल

      May 6, 2025

      पहलगाम आंतकी हमला के बाद भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी

      May 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
      • विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
      • अमेरिका में दवाएं होंगी सस्ती, ट्रंप का नागरिकों से वादा
      • नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन
      • तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version