Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जमीन पर काम कुछ नहीं, प्रचार-प्रसार और दिखावे पर चल रही सरकार: सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    जमीन पर काम कुछ नहीं, प्रचार-प्रसार और दिखावे पर चल रही सरकार: सुदेश महतो

    adminBy adminNovember 27, 2023Updated:November 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    –आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने थामा आजसू का दामन

    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में जमीनी काम नदारद हैं और जनता के सवाल गुम। प्रचार-प्रसार और दिखावे में सरकार जुटी है। सिस्टम बेपटरी है। वर्तमान व्यवस्था को बदलने के लिए सकारात्मक विचारों वाले नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना होगा।

    सुदेश महतो सोमवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गुमला जिला से आए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कई जनप्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा।

    आजसू प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार काम नहीं सिर्फ प्रचार कर रही है। स्कूली बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर बुला कर उनकी तस्वीर खिंची जा रही है इसके चलते उनकी पढ़ाई बाधित हो रही, यह काम उनके विद्यालय में भी किया जा सकता है। पीडीएस सिस्टम के तहत राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ रहा है, जिससे गरीब लोगों को उनके हक का राशन नहीं मिल पा रहा है। लोग अपनी समस्या को लेकर लाइन में लगे हैं लेकिन उनका काम नहीं हो रहा है। जबकि राज्य की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। शासन जनता के लिए होता है। यहां शासन अपने हितों के लिए राजशाही में बदल दिया गया है।

    पार्टी में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए महतो ने कहा कि गुमला के ऐतिहासिक धरती से आए आप सभी कार्यकर्ताओं का आजसू पार्टी में स्वागत है। राज्य की जनता का पार्टी से कनेक्शन बढ़ा है जिसका परिणाम है कि आज राज्य के हर हिस्से से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जवाबदेह राजनीति नहीं होने के कारण गुमला आज भी पिछड़ा हुआ है। युवाओं में प्रतिभा होने के बावजूद होने होने अपनी प्रतिभा को दिखाने और निखारने का अवसर नहीं मिल पा रहा है।

    उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार के ढुलमुल रवैया के चलते पंचायत प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र का विकास करने का उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। मुख्यालय से अधिक पंच और पंचायत को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है। राज्य की अपेक्षा को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। बदलाव के लिए काम करने वाले लोगों की आवश्यकता है।

    मिलन समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता देवशरण भगत, गुमला जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, बोनी फास कुजूर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    इन्होंने ली सदस्यता
    पूर्व कांग्रेस जिला सचिव कमला सिंह, जेएमएम पंचायत पदाधिकारी विजय दास, महेश्वर बेंगा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, मुखिया सीताराम, उपमुखिया राजू मुंडा, पंचायत समिति सदस्य अरबिंद एक्का, मकसिमा केरकेट्टा सहित कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article21वीं सदी में जनजातीय समाज का मलेरिया से जूझना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    Next Article ITBP Constable Recruitment 2023: आवेदन की अंतिम तिथि कल, तुरंत करें अप्लाई
    admin

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version