Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पलटू राम ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया : अमित शाह
    Breaking News

    पलटू राम ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया : अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 5, 2023Updated:November 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -शाह का तंज, हे छठी मैया बिहार को ‘पलटू राम’ से मुक्त करें

    पटना (बिहार)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पलटू राम (नीतीश कुमार) ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया। मुजफ्फरपुर में जनता ने जब भी आशीर्वाद दिया, इस पलटू राम ने जनादेश का अपमान किया। उन्होंने कहा कि आज की यह रैली नहीं रैला है। छठी मैया बिहार को ‘पलटू राम’ से मुक्त करें।

    अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार शर्म करो। जिस लालू की खिलाफत कर राजनीति की और जीत दर्ज की आज उसी के साथ गलबहियां कर रहे हैं। ये परिवार की दुकान चलाने वाले लोग हैं। एक को प्रधानमंत्री तो दूसरे को मुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने पहले ही कहा था कि तेल और पानी एक साथ नहीं रहते। नीतीश कुमार आगे-आगे देखिए लालू यादव आपके साथ क्या करते हैं। अब इनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

    अमित शाह ने कहा कि सबसे पहले मैं बिहार की जनता को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देता हूं। छठ मैया से प्रार्थना करता हूं आने वाले समय में बिहार अपराध और पलटू राम से मुक्त हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नौ साल में आतंकवाद से निपटने का काम किया है। कश्मीर हमारा है या नहीं। धारा 370 हटानी चाहिए या नहीं। मोदी के नेतृत्व में चंद्रमा पर तिरंगा फहराने का काम किया।

    शाह ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया। मैं बिहार की सभी जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपने 2014 में जीत दिलाई, 2019 में 39 सीट दिलाई। अबकी बार 2024 में आप बची हुई एक सीट का कसर भी पूरा कर दीजिए। इस बार 40 की 40 सीट हमें दे दीजिए।

    अमित शाह ने कहा कि मोदी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को आगे आने का रास्ता दिया है। लालू यादव इंडिया अलायंस का मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा करेंगे? क्या वे अति पिछड़ा को मौका देंगे। इन लोगों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। पूरा बिहार गैंगस्टर का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी ने कल ऐलान किया कि पांच साल तक गरीबों को और सहयोग दिया जायेगा। 26 हजार गरीबों को घर दिया।

    शाह ने कहा कि मुजफ्फरपुर वालों अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। ये लालू नीतीश और कांग्रेस राम जन्म भूमि को लटकाते रहे। मोदी ने भूमि पूजन किया और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है। मुजफ्फरपुर वालों आप भी शामिल होइए। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को नौ साल में छह लाख करोड़ रुपये विकास के लिए दिए। बिहार में दो वंदे भारत ट्रेन। गया के हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण करने का काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्र विस चुनाव : अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और उसकी गारंटियाें को बताया झूठा
    Next Article अपने बेटों को सेट करने में लगे हैं कमलनाथ-दिग्वजिय, हो रही कुर्ताफाड़ राजनीतिः पीयूष गोयल
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version