रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लोहरदगा जायेंगे। मुख्यमंत्री के लोहरदगा जाने का यह कार्यक्रम तय हो चुका है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो चुकी है। मुख्यमंत्री यहां पर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिस बिन जमां पूरी व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्तर से भी कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।
झारखंड सरकार द्वारा लोहरदगा जिले में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम 24 नवंबर से लेकर 26 दिसंबर तक पंचायतवार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का निर्देश झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के स्तर से दिया गया है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने अलग-अलग तिथियां में अलग-अलग पंचायत में इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पूरी रूपरेखा तय की है।
सबसे पहले 24 नवंबर को उत्क्रमित बुनियादी उच्च विद्यालय मैदान सेन्हा के अलावे अन्य दो पंचायत में यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसके बाद अंतिम रूप से 26 दिसंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरु सेन्हा के अलावा अन्य दो पंचायत में यह कार्यक्रम आयोजित करते हुए पूरे अभियान का समापन किया जाएगा।मुख्यमंत्री 28 नवंबर को लोहरदगा जाएंगे।
इस बात की पुष्टि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने की है। झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासनिक तौर पर भी तैयारी की जा रही है। डीसी, एसपी और लोहरदगा अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित प्रशासन और पुलिस के वरीय पदाधिकारी ने अलग-अलग स्थलों का निरीक्षण भी किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



