Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को लेकर चिंतित, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से ली जानकारी
    Top Story

    प्रधानमंत्री सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को लेकर चिंतित, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से ली जानकारी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरकाशी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 लोगों को लेकर बेहद चिंतित है। रेस्क्यू ऑपरेशन पर उनकी लगातार नजर है। अब तक दो बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर अपडेट ले चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रेलमंत्री भी धामी से इस सिलसिले में बातचीत कर चुके हैं।

    मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि धामी स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। धामी का कहना है कि बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजने की व्यवस्था की गई है। सुरंग में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें जल्द बाहर निकलने की कोशिश की जा रही है। इस रेस्क्यू पर मदद के लिए केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी और एक्सपर्ट मौके पर मौजूद हैं। सिलक्यारा सुरंग में पिछले 48 घंटों से फंसे 40 श्रमिकों को निकालने के लिए प्लान ए, बी ,सी तैयार किया गया है। ऑगर ड्रिलिंग मशीन पहुंच चुकी है।

    जिलाधिकारी अभिषेक ने बताया है कि 900 एमएम व्यास के पाइपों से ट्रक मध्यरात्रि से ही सिलक्यारा पहुंचने शुरू हो गए हैं। भू-स्खलन से अवरुद्ध हिस्से में बड़े व्यास के एमएस पाइप डालकर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए क्षैतिज ड्रिलिंग ऑगर मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। ऑगर ड्रिलिंग मशीन को तय स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुजफ्फरनगर में सड़क हादसा, दिल्ली के छह दोस्तों की मौत, मुख्यमंत्री ने दुख जताया
    Next Article दिल्ली के प्रगति मैदान में आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज, आम लोगों का प्रवेश 19 नवंबर से
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version