Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राज विस चुनाव: आज शाम छह बजे थम जाएगा चुनाव-प्रचार का शोर, मोदी-शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता भरेंगे हुंकार
    राजनीति

    राज विस चुनाव: आज शाम छह बजे थम जाएगा चुनाव-प्रचार का शोर, मोदी-शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता भरेंगे हुंकार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम छह बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। 25 नवम्बर को प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

    चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के कई बड़े नेता अपनी ताकत झोंकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर साढ़े बारह बजे आरजी स्टेडियम देवगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे होटल ललित में मीडिया से मुखातिब होंगे। बाद में निम्बाहेड़ा में जनसभा करेंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज सांगानेर और आदर्श नगर क्षेत्र में रोड शो करेंगे।

    वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहाडा, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, अलवर में जनसभा करेंगे। असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा विद्याधर नगर और सिविल लाइन क्षेत्र में रोड शो कर सुजानगढ, चित्तौड़गढ़ में जनसभा करेंगे। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे हवामहल क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इसके बाद मनोहरपुर, कोटपूतली में जन सभाओं को संबोधित करेंगे।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झोटवाड़ा में रोड शो और राजाखेडा में चुनावी सभा करेंगे। जबकि मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान रामगंजमंडी और पीपल्दा में जनसभा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी अलग-अलग विधानसभा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के अंतर्गत होने वाले मतदान के लिए आज शाम 6 बजे से प्रचार-प्रसार थम जाएगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि 23 नवंबर को सायं 6 बजे से आरम्भ होकर मतदान समाप्ति अवधि 25 नवंबर को सायं 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन मशीनरी और पुलिस प्रशासन की ओर से इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के आयोग ने निर्देश दिए हैं, जिसमें सामुदायिक केन्द्रों, धर्मशालाओं या वो जगह जहां बाहरी व्यक्तियों को ठहराया जाता है, उनकी निगरानी करने, गेस्ट हाऊस/लॉज/होटलों में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी लेने, बाहर से आने वाले वाहनों पर निगरानी रखने के लिए चेकपोस्ट स्थापित करने आदि कार्यवाही शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article(अपडेट) गुरुद्वारा की गद्दी पर कब्जे से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला
    Next Article प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को छठवीं बार फोन कर सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू की ली जानकारी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version