Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजौरी मुठभेड़ आतंकवाद और उसके पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बड़ा झटका : सेना कमांडर
    देश

    राजौरी मुठभेड़ आतंकवाद और उसके पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बड़ा झटका : सेना कमांडर

    adminBy adminNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – दो कैप्टन समेत 5 सैनिकों को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने जम्मू में दी पुष्पांजलि
    – श्रद्धांजलि देने के बाद सभी बलिदानियों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजे गए

    जम्मू। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि राजौरी मुठभेड़ में आतंकवादियों का मारा जाना राजौरी-पुंछ क्षेत्र में आतंकवाद और उसके पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक बड़ा झटका है। इन आतंकियों को अफगानिस्तान और अन्य देशों में प्रशिक्षित करके क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था।

    राजौरी मुठभेड़ के दौरान कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद, एनके संजय बिष्ट, पैराट्रूपर सचिन शहीद हुए हैं। बलिदान हुए दो कैप्टन समेत 5 सैनिकों को जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डीजीपी आरआर स्वैन सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह बलिदानी जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने के बाद सभी बलिदानियों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेज दिए गए।

    श्रद्धांजलि समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादी अत्यधिक प्रशिक्षित थे। ऐसा लगता है कि उन्हें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य देशों में प्रशिक्षित किया गया था। उन्होंने कहा कि दो कैप्टन सहित सेना के पांच जवानों के सर्वाेच्च बलिदान से सैनिकों का मनोबल बढ़ा है और सभी जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    पीर पंजाल रेंज में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या के बारे में सेना कमांडर ने कहा कि राजौरी मुठभेड़ में दो उच्च प्रशिक्षित आतंकवादियों के मारे जाने से क्षेत्र में आतंक और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को बड़ा झटका लगा है। उत्तरी सेना के कमांडर ने कहा कि इलाके में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या और भी हो सकती है, क्योंकि पुंछ और राजौरी राजमार्ग से जुड़े हुए हैं। अभी भी क्षेत्र में कम से कम 20 से 25 आतंकवादी सक्रिय हैं। पुलिस और मानव खुफिया के सक्रिय समर्थन की मदद से हम एक साल के भीतर क्षेत्र से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने में सक्षम होंगे।

    सुरक्षाबलों के साथ राजौरी के बाजीमल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इन आतंकवादियों में से एक की पहचान पाकिस्तान के शीर्ष लश्कर-ए-तैयबा कमांडर कारी के रूप में हुई। यह आईईडी विशेषज्ञ था और गुफाओं और जंगलों में छिपने के लिए प्रशिक्षित स्नाइपर था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजौरी मुठभेड़ में पांच बलिदानियों को जम्मू के सैन्य अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई
    Next Article मशहूर निर्माता, निर्देशक राजकुमार कोहली का हार्ट अटैक से निधन
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version