Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मंदिर जैसे मुद्दों पर कार्रवाई से पहले जनप्रतिनिधियों से बात करें: संजय सेठ
    Breaking News

    मंदिर जैसे मुद्दों पर कार्रवाई से पहले जनप्रतिनिधियों से बात करें: संजय सेठ

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल से जुड़े सांसदों की बैठक

    रांची। रांची रेल मंडल और चक्रधरपुर रेल मंडल से जुड़े सभी सांसदों की मंडल स्तरीय बैठक रांची के होटल बीएनआर में बुधवार को संपन्न हुई। इसमें दोनों मंडलों के रेलवे के अधिकारी और महाप्रबंधक भी मौजूद थे। रांची के सांसद संजय सेठ ने बैठक में एजेंडा रखा और उस पर चर्चा की। इसके अलावा रांची के कई ज्वलंत मुद्दों पर भी प्रमुखता से बात रखी।

    रेलवे के द्वारा रांची स्टेशन के समीप बने मंदिर को हटाने के नोटिस के मामले में सांसद ने अधिकारियों का ध्यान खींचा और स्पष्ट रूप से कहा कि मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं। मंदिरों से लोगों का भावनात्मक लगाव होता है। मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। इसलिए किसी भी कीमत पर इस तरह का कोई कदम उठाने से पहले किसी भी क्षेत्र में रेलवे के अधिकारियों को संबंधित जनप्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए। इसके बाद ही इस तरह का कोई कदम उठाना चाहिए।

    सांसद ने स्पष्ट रूप से कहा कि मंदिर आस्था का केंद्र हैं। मामला संवेदनशील है। योजना बनाने से पहले विचार करें। नोटिस देने से पहले विचार करें। जनमानस को पीड़ित करने वाला काम नहीं करें। हम भी विकास चाहते हैं। जनभावनाओं के साथ यह काम किया जाए। बीच का रास्ता निकालें। मंदिर का गर्भगृह नहीं छेड़े।

    सांसद ने कहा कि नामकुम, टाटीसिलवे और सिल्ली रेलवे स्टेशन में पूर्व की भांति सभी ट्रेनों का ठहराव अविलंब सुनिश्चित किया जाए। सिल्ली मुरी के बांसारूली में भी सड़क निर्माण का मामला भी सांसद ने बैठक में उठाया। इसके अलावा नामकुम में फुट ओवरब्रिज निर्माण पर काम करने का सुझाव सांसद ने अधिकारियों को दिया। सांसद ने कहा कि चुटिया में ओवर ब्रिज का प्रस्ताव भेजें। यह प्रयास हो कि किसी का घर नहीं टूटे। अब बेहतर तकनीकी का इस्तेमाल करें और यह कार्य करें। किसी भी नागरिक का घर नहीं टूटे यह ध्यान रखें।

    सांसद ने इस बैठक में रांची से बेंगलुरु चेन्नई एर्नाकुलम कोयंबटूर के लिए साप्ताहिक अंत्योदय ट्रेन का परिचालन करने, हटिया पैसेंजर का बरकाकाना तक विस्तार करने के लिए कहा। साथ ही यह भी कहा कि कई मामलों में राज्य सरकार के द्वारा प्रस्ताव नहीं भेजा जाता है। ऐसी स्थिति में रेलवे को संवेदनशील बनना चाहिए और राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगने की पहल करनी चाहिए।

    सांसद ने यह भी कहा कि धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस का विस्तार रांची तक हो इसके लिए अविलंब प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाना चाहिए। मेसरा, बरकाकाना, रामगढ़, मैक्लुस्कीगंज, खलारी और राय रेलवे स्टेशन को धनबाद रेल मंडल से हटाकर रांची रेल मंडल के अधीन करने से संबंधित प्रस्ताव भेजने की बात सांसद ने इस बैठक में कही। सांसद ने चांडिल क्षेत्र के गेट संख्या के एस सेवन में दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किए जाने की भी बात कही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए मंत्री मिथिलेश, साक्ष्य के अभाव में रिहा
    Next Article कोलकाता में गरजे अमित शाह, 2024 में फिर से मोदी सरकार, 2026 में ममता की विदाई
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025

      स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन

      June 15, 2025

      झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version