Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»भीड़ को देखकर दिल्ली में बैठे लोगों में हलचल हो रही : मु्ख्यमंत्री
    बिहार

    भीड़ को देखकर दिल्ली में बैठे लोगों में हलचल हो रही : मु्ख्यमंत्री

    adminBy adminNovember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भीम संसद में जुटी भीड़ देखकर गदगद हुए नीतीश

    पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के भीम संसद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने रविवार को कहा कि आज यहां पर उपस्थित भीड़ को देखकर दिल्ली में बैठे लोगों में हलचल हो रही है। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ इस ग्राउंड में पहले नहीं देखी गई।

    नीतीश कुमार ने कहा कि दो लाख से कम लोग यहां जमा नहीं हुए हैं। मैं आपकी सेवा करता हूं। आपकी इतनी संख्या देखकर मैं और सेवा करूंगा। आजकल जो लोग दिल्ली में राज कर रहे हैं। हर चीज को प्रचारित करते हैं, वो इस भीड़ को देख लीजिए। इसके साथ कल अपना वाला देख लिजिएगा। उनका तो बोगस कार्यक्रम ना हुआ। देख लीजिए हम लोगों की पार्टी के कार्यक्रम में कितना फर्क है।

    सीएम ने जातीय गणना की बातों की चर्चा करते हुए कहा कि हमने सबके हित में काम किया है। वर्ष 2005 में हम आए, तब से काम ही कर रहे हैं। हमने जातीय गणना करवाई। केंद्र से भी कहा था लेकिन वो नहीं माने तो हमने बिहार में करवाया। गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया।

    सीएम ने कहा कि जरा देख लीजिए हम लोग के यहां कितना भीड़ है और उसके पास कितना भीड़ था। आप जानते हैं जब कभी भी दलित को लेकर अखबार या कहीं भी कुछ देखते थे तो उसी दिन हम अधिकारियों से चर्चा करते थे और इसकी जानकारी लेते थे। आज देख लीजिए हम लोगों का कहीं कोई प्रचार हो या नहीं हो इतना लोग का भीड़ है। हम सभी लोगों के साथ हैं। समाज के सभी लोगों का हम सेवा करते हैं।

    नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो शुरू से ना इन लोगों के बारे में बोलते रहे हैं जी। इन लोगों को पहले किसी ने ध्यान दिया था। दलितों के लिए तो हम ही लोगों ने सब काम शुरू किया। लोगों को पढ़ने के लिए लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हम सब कितना काम करवाए हैं। आज इसका फायदा है कि सभी लोग आगे बढ़ रहे हैं। अभी भी आप लोग चिंता मत करिए आप लोग को लगता होगा कि यदि और काम होना चाहिए तो हमको जरूर बताइए।

    इस दौरान कम जब भाषण दे रहे थे तो कुछ लोग कागज दिखा रहे थे। इसके बाद सीएम ने कहा कि अरे भाई बीच से कागज दिखा रहे हैं। कोई एक जाकर उसका कागज ले लो। हम एक-एक कागज पढ़ेंगे। किसी के इलाके में कुछ भी होगा तो हम सब चीज देखेंगे। चिंता मत करो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुकान में लगी आग में झुलसकर दुकानदार की मौत
    Next Article दुनिया भर के खिलाड़ी 28 से शुरू हो रहे बैडमिंटन चैंपियनशिप में होंगे शामिल
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version