Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू, 1863 उम्मीदवार मैदान में
    राज्य

    राजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू, 1863 उम्मीदवार मैदान में

    adminBy adminNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मतदाताओं में उत्साह, सुबह 7 बजे से पहले ही बूथों पर पहुंचने लगे थे वोटर
    – निर्वाचन अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए

    जयपुर। राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य में 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता 1863 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 183 महिला उम्मीदवार भी हैं। मतदान शाम 06 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के सहयोग से जिलों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। शुरुआती दौर में मतदान की गति धीमी है। हालांकि, सुबह 7 बजे से पहले ही लोग मतदान करने बूथों पर पहुंचने लग गए थे।

    राजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केंद्रों पर 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता 1863 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। प्रदेश में 51 हजार 980 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसत 1023 मतदाता हैं। राज्य में 1592 मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं और 199 मतदान केंद्रों की बागडोर दिव्यांग कार्मिकों को सौंपी गई है। राज्य में 26 हजार 393 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी।

    राज्य की 200 सीटों में से 199 पर इसलिए वोटिंग हो रही है, क्योंकि श्रीगंगानगर विधानसभा सीट के उम्मीदवार गुरमीत सिंह किन्नर के निधन के चलते यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 198 और भाजपा ने 199 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 737 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इनके अलावा बसपा के 185, आम आदमी पार्टी के 86, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 78, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 46, भारत आदिवासी पार्टी के 27, राइट टू रिकॉल पार्टी के 26, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के 22, अभिनव राजस्थान पार्टी के 21, जननायक जनता पार्टी के 20, बहुजन मुक्ति पार्टी के 18, भारतीय ट्राइबल पार्टी के 17, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्स) के 17, अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी, एआईएमआईएम और भीम ट्राइबल कांग्रेस के 10-10 समेत ढाई दर्जन से अधिक पार्टियों के सैकड़ों उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन ने क्रीमिया पर किया बड़ा ड्रोन हमला, रूसी गवर्नर का दावा- दर्जनों ड्रोन मार गिराए गए
    Next Article पहली जीत की उम्मीदों के साथ केरला जाएगी हैदराबाद एफसी
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version