Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विश्वकप 2023: भारत ने एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया
    Breaking News

    विश्वकप 2023: भारत ने एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराया

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – कोहली ने जड़ा 49वां शतक, सचिन की बराबरी की
    – रवीन्द्र जडेजा ने लगाया विकेटों का पंजा

    दिल्ली। विश्व कप 2023 के 37वें मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। विश्वकप प्रतियोगिता में लगातार आठवीं जीत दर्ज करते हुए भारत ने अंक तालिका में नंबर एक की पोजिशन लीग मैचों के आखिर तक के लिए तय कर ली है। इस तरह सेमीफाइनल में भारत का सामना चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा।

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 327 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों को तरह बिखर गई और पूरी टीम 83 रन पर ढेर हो गई। पावरप्ले में खराब शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। खस्ताहाल बल्लेबाजी का स्तर यह रहा कि कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। आखिर के सात विकेट तो 48 रन बनाने में ही चले गए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। एक सफलता मोहम्मद सिराज के हाथ लगी।

    इससे पहले, भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। विराट कोहली के रिकॉर्ड 49वें शतक की बदौलत टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए और सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रेयस अय्यर ने 77 रन की शानदार पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए पांचों गेंदबाज लुंगी नगिडी, मार्को यानशेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

    बता दें कि भारत ने इस विश्वकप में लगातार आठ मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे कारनामा भारतीय टीम ने 20 साल बाद किया है। इससे पहले भारत ने 2003 के विश्व कप में भी 8 मैच एक के बाद एक जीते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार दिसंबर तक शायद ही बरकरार रहे : सरयू राय
    Next Article 21 लाख दीपों से जगमग होगी अवधपुरी, फिर बनेगा रिकार्ड
    azad sipahi

      Related Posts

      मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी

      July 26, 2025

      भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई

      July 26, 2025

      टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा

      July 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
      • मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
      • भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
      • टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
      • ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version