Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 11 नवंबरः भारतीय राजनीति के `आचार्य’
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 11 नवंबरः भारतीय राजनीति के `आचार्य’

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रमुख गांधीवादी राजनीतिज्ञ जीवटराम भगवानदास कृपलानी का जन्म 11 नवंबर 1888 को हैदराबाद (सिन्ध) में हुआ था। क्रमशः मुंबई, कराची और पुणे से उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने 1912 से 1917 तक बिहार के लंगट सिंह महाविद्यालय में अंग्रेजी व इतिहास के प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दीं। चंपारण सत्याग्रह के दौरान वे महात्मा गांधी के सम्पर्क में आये और यहीं से उनके जीवन का दूसरा अध्याय शुरू हुआ।

    1920 से 1927 तक महात्मा गांधी द्वारा स्थापित गुजरात विद्यापीठ के वे प्राधानाचार्य रहे इसलिए उन्हें आचार्य कृपलानी भी कहा जाता है। उन्होंने 1921 से होने वाले कांग्रेस के अधिकांश आन्दोलनों में हिस्सा लिया और अनेक बार जेल गये। आचार्य कृपलानी ने 1934 से 1945 तक कांग्रेस के महासचिव के रूप मे सेवा की तथा भारत के संविधान के निर्माण में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभायी। सन 1946 में उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। हालांकि 1950 में कांग्रेस के भीतर खेमेबंदी के कारण जेबी कृपलानी अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए। जिसके बाद 1951 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर किसान मजदूर प्रजा पार्टी बनायी। जिसका आगे चलकर प्रजा समाजवादी पार्टी में विलय हो गया। वे सन 1952, 1957, 1963 और 1967 में प्रजा सोसलिस्ट पार्टी से लोकसभा चुनाव जीते। इसके समानांतर उनकी धर्मपत्नी सुचेता कृपलानी कांग्रेस में बनी रहीं और पति-पत्नी संसद के भीतर अक्सर एक-दूसरे के विरुद्ध विचार रखते देखे जाते थे।

    देश पर जब इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल लगाया तो 80 साल की उम्र में कृपलानी गिरफ्तार होने वाले कुछ पहले नेताओं में से थे। 1976 में जनता पार्टी की सरकार उनके जीवनकाल में ही बनी। 19 मार्च 1982 को 93 साल की आयु में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में उनका देहान्त हुआ।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1208- ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।

    1745- चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।

    1809- ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।

    1811- कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

    1836- चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1905- द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।

    1918- पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।

    1937- अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जीपी थॉमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

    1962- कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।

    1966- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।

    1973- पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

    1975- अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।

    1978- मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।

    1982- इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।

    1985- एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।

    1989- बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।

    1995- नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भर्त्सना।

    2000- ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।

    2001- दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।

    2002- ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।

    2003- सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली।

    2004- फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासिर अराफात की मौत की पुष्टि की जिसके बाद महमूद अब्बास को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

    2007- अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।

    2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफा दिया।

    2013- सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।

    2014- पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।

    जन्म

    1959- डी. वाई. चन्द्रचूड़ – भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश।

    1955- जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक- भूटान के पूर्व नरेश।

    1950- नेफियू रियो- नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष।

    1943- अनिल काकोदकर- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक।

    1936- कैलाश वाजपेयी- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

    1936- माला सिन्हा- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

    1927- अमिताभ चौधरी- भारतीय पत्रकार थे।

    1924- आई. जी. पटेल- भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर थे।

    1924- सुंदर लाल पटवा- भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री थे।

    1888- अबुल कलाम आज़ाद – देश के प्रथम शिक्षा मंत्री।

    1888- जे. बी. कृपलानी- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।

    1885- अनसूया साराभाई- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक।

    1837- अल्ताफ़ हुसैन हाली- अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि।

    निधन

    2008- कन्हैयालाल सेठिया – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।

    1994- कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा – कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।

    1971- देवकी बोस – मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।

    1982- उमाकांत मालवीय- प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।

    1849- राम सिंह पठानिया- भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म दिवस)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुझे यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है : सीएम हेमंत
    Next Article स्विगी समेत 4 कंपनियों के शेयरों की अगले सप्ताह होगी लिस्टिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version