Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»स्विगी समेत 4 कंपनियों के शेयरों की अगले सप्ताह होगी लिस्टिंग
    बिजनेस

    स्विगी समेत 4 कंपनियों के शेयरों की अगले सप्ताह होगी लिस्टिंग

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्राइमरी मार्केट में 3 कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च करेंगी
    नई दिल्ली। सोमवार से शुरू होने जा रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में तीन नए आईपीओ हलचल मचाने आ रहे हैं। इनमें से सिर्फ एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है, जबकि दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। इन तीनों के अलावा पिछले सप्ताह लॉन्च हुए दो आईपीओ में भी इस सप्ताह की शुरुआत में पैसा लगाने का मौका बना हुआ है। दूसरी ओर, इसी सप्ताह 4 कंपनियां के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाले हैं। इनमें ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी भी शामिल है, जो हुंडई मोटर इंडिया के बाद इस साल का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

    अगले सप्ताह मंगलवार 12 नवंबर को मंगल कंप्यूसॉल्यूशन का 16.23 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस आईपीओ में 14 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत शेयर का मूल्य 40 रुपये तय किया गया है, जबकि इसका लॉट साइज 3,000 शेयर का है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 20 नवंबर को लिस्ट होंगे। इसके अगले दिन 13 नवंबर को जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का 1,114.72 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 18 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत 259 से 273 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 21 नवंबर को लिस्टिंग की जाएगी।

    ओनिक्स बायोटेक का 29.34 करोड़ रुपये का आईपीओ 13 नवंबर को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस आईपीओ में 18 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ के तहत 58 से 61 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। कंपनी के शेयर 21 नवंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इसके अलावा पिछले सप्ताह 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के आईपीओ में कल तक बोली लगाई जा सकेगी। इस आईपीओ के तहत 70 से 74 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 200 शेयर का है।

    कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 14 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर होगी। ये इश्यू अभी तक 1.24 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसके अलावा नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स के 8 नवंबर को खुले आईपीओ में मंगलवार 12 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। 13 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 20 से 24 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 6,000 शेयर का है। ये आईपीओ अभी तक 2.72 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी के शेयरों की 18 नवंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग होगी।

    अगले सप्ताह चार कंपनियां लिस्टिंग के जरिए शेयर बाजार में दस्तक देने वाली हैं। ये चारों कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। सबसे पहले 12 नवंबर को सैगिलिटी इंडिया के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। इसके अगले दिन 13 नवंबर को स्विगी और एसीएमई सोलर होल्डिंग्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी, जबकि 14 नवंबर को निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 11 नवंबरः भारतीय राजनीति के `आचार्य’
    Next Article टॉप-10 में शामिल 6 कंपनियों का मार्केट कैप धड़ाम, रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान
    shivam kumar

      Related Posts

      रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा

      April 30, 2026

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी के घटे भाव

      April 30, 2026

      शुरुआती पहले घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
      • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version