Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 16 नवंबरः …तब अखबार निकालो
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 16 नवंबरः …तब अखबार निकालो

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘खींचो न कमान, न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तब अखबार निकालो- अकबर इलाहाबादी

    आजादी के आंदोलन और देश में लोकतंत्र की बहाली ने भारत में प्रेस की आजादी और उसकी जरूरत को और अर्थवान बना दिया। आजादी के आंदोलन में प्रेस की अहम भूमिका रही। जबकि देश में स्वतंत्रता के साथ आए लोकतंत्र ने प्रेस की आजादी को कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण बना दिया। प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। एक स्वतंत्र प्रेस लोकतंत्र के आईने के रूप में काम करता है। प्रेस को वॉच डॉग और भारतीय प्रेस परिषद् को मोरल वॉच डॉग कहा जाता है।

    भारतीय प्रेस परिषद् को सम्मानित करने के लिए हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। यह देश में स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति का प्रतीक है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पहली बार 1966 में मनाया गया था, जब भारतीय प्रेस परिषद् की स्थापना हुई थी। भारतीय प्रेस परिषद् की स्थापना संसद द्वारा 4 जुलाई 1966 को की गई थी, जिसका लक्ष्य ‘स्वतंत्र’ और ‘जिम्मेदार’ प्रेस के उद्देश्य को प्राप्त करना था। इसका संचालन शुरू करने में चार और महीने लगे, जिससे इसकी शुरुआत 16 नवंबर 1966 को शुरुआत हुई। पीसीआई अनियंत्रित व्यवहार के लिए किसी मीडिया एजेंसी या मीडियाकर्मी को चेतावनी दे सकता है, तलब कर सकता है और उसकी निंदा कर सकता है। परिषद् मानक पत्रकारिता अभ्यास और नैतिकता को भी संहिताबद्ध करती है जिसका पालन करना होता है।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1810- निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया।

    1821- मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

    1908- जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।

    1947- टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत।

    1975- पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।

    1995- भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।

    1997- चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किये गए।

    1998- कनाडा ने अपने यहाँ नागरिकता कानून को सख्त बनाया।

    2000- रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।

    2001- अफ़ग़ानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।

    2002- मुशर्रफ़ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

    2006- पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-V मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

    2007- बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफ़ान ‘सीडर’ने बांग्लादेश में भीषण तबाही मचाई।

    2008- चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।

    2013- वाशिंगटन में बंदूकधारी ने नौसेना के शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।

    भारत सरकार ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा की।

    2014- इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

    जन्म

    1846- अकबर इलाहाबादी – हिन्दुस्तानी तहजीब के बड़े शायर थे।

    1880- अलफ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।

    1907- शंभू महाराज – कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक थे।

    1908- बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी- दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक।

    1920- आर्ट सैनसम – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।

    1927- श्रीराम लागू- भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकार थे।

    1930- मिहिर सेन – भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे।

    1931- आर.रामचंद्र राव – भारतीय क्रिकेट अंपायर।

    1943- के. ए. दिनशा – चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला थीं।

    1973- पुलेला गोपीचंद – भारत के प्रसिद्ध शटलर खिलाड़ी।

    निधन

    1915- करतार सिंह सराभा- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी।

    1857- ऊदा देवी- ‘पासी’ जाति से सम्बंधित वीरांगना।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर बधाई दी
    Next Article जनजातीय समाज की पढ़ाई, कमाई और दवाई पर सरकार का जोर : प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version