Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मजबूत शुरुआत के बाद गिरावट का शिकार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    मजबूत शुरुआत के बाद गिरावट का शिकार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बाजार की कमजोरी के बावजूद निवेशकों को 24 हजार करोड़ का मुनाफा
    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज मजबूत शुरुआत करने के बाद मुनाफा वसूली के कारण हुई बिकवाली की वजह से गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपनी शुरुआती बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गए। बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की। इसके बावजूद शेयर बाजार ज्यादातर समय लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

    आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी, मेटल और टेलीकॉम सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक लिवाली होती रही। दूसरी ओर ऑटोमोबाइल, यूटिलिटी, पावर, ऑयल एंड गैस, और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लिवाली का जोर बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज शेयर बाजार में आई गिरावट के बावजूद स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में हुई खरीदारी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 24 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

    बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 439.82 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 439.58 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 24,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

    आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,031 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,279 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,643 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 109 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,429 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,437 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,042 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर बढ़त के साथ और 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 305.62 अंक की मजबूती के साथ 80,415.47 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 372.51 अंक की मजबूती के साथ 80,482.36 अंक के स्तर तक पहुंच गया लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिरता चला गया।

    लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 680 अंक से ज्यादा टूट कर 311.18 अंक की गिरावट के साथ 79,798.67 अंक तक लुढ़क गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 104.79 अंक की कमजोरी के साथ 80,004.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 121.40 अंक उछल कर 24,343.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर कारोबार करने लगा। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 12 बजे के करीब ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 200 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 96.50 अंक की कमजोरी के साथ 24,125.40 अंक तक गिर गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी निचले स्तर से करीब 50 अंक की रिकवरी करके 27.40 अंक की कमजोरी के साथ 24,194.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    दिनभर की खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस 3.34 प्रतिशत, ब्रिटानिया 2.24 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.90 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.84 प्रतिशत और इंफोसिस 1.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, अडाणी एंटरप्राइजेज 4.74 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.25 प्रतिशत, बजाज ऑटो 3.01 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.94 प्रतिशत और सन फार्मास्युटिकल्स 2.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने कोयला विधेयक के मसौदे पर सुझाव व प्रतिक्रियाएं आमंत्रित कीं 
    Next Article मोरहाबादी मैदान एक बार फिर बनेगा हेमंत की ताजपोशी का गवाह, तैयारियां जोरों पर
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version