Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दीपावली के बाद कोलकाता में जहरीली हुई हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण
    राज्य

    दीपावली के बाद कोलकाता में जहरीली हुई हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। दीपावली और काली पूजा के दौरान हुई आतिशबाजी की वजह से प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर जा पहुंचा है। शुक्रवार रात से ही कोलकाता के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया, जो “खतरनाक” श्रेणी में आता है। इस स्तर पर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।

    शहर के दक्षिणी हिस्सों में बालीगंज सर्कुलर रोड, बेहाला और टॉलीगंज तथा उत्तरी हिस्सों में मानिकतला, लेक टाउन और उल्टाडांगा जैसे इलाकों में प्रतिबंधित उच्च-डेसीबल पटाखों के फूटने की शिकायतें सबसे ज्यादा आई हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इन पटाखों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हुआ और अधिकतर क्षेत्रों में ध्वनि का स्तर 75 डेसीबल की अनुमानित सीमा से ऊपर दर्ज किया गया।

    कोलकाता के उत्तरी हिस्से में साल्ट लेक और पास के हावड़ा में भी इसी प्रकार के उल्लंघन देखे गए। पिछले दो दिनों में कोलकाता पुलिस ने कुल 601 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 265 लोग प्रतिबंधित उच्च-डेसीबल पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ्तार हुए।

    पर्यावरण कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस समस्या पर केवल पुलिस कार्रवाई से काबू नहीं पाया जा सकता। जब तक कि लोग खुद पटाखों से होने वाले प्रदूषण के खतरों के प्रति जागरूक न हों।

    आमतौर पर, कोलकाता में प्रदूषण का स्तर काली पूजा और दीवाली के दौरान बढ़ना शुरू होता है और पूरी सर्दी के मौसम में ऊंचा ही रहता है। प्रदूषण से राहत केवल तभी मिलती है जब हल्की बारिश होती है, लेकिन कोलकाता के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की संभावना को नकारा है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में अगले कुछ दिनों में छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतृणमूल विधायक के खिलाफ लगे पोस्टर
    Next Article एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल में आठ करोड़ की मादक मिश्रित कफ सीरप जब्त
    shivam kumar

      Related Posts

      मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

      May 16, 2025

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन
      • मंईयां योजना के लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version